Aries Monthly Horoscope January 2025: मेष राशि वाले ऑफिस के राजनीति से दूर रहें, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2025 2:03 PM
Aries Monthly Horoscope January 2025
Aries Monthly Horoscope January 2025: नए साल 2025 का आगाज हो चुका है. साल के पहले दिन आज हम बताने जा रहे हैं कि आने वाले जनवरी माह मेष राशि वालों के लिए कैसा बीतने वाला है. जानें मेष राशि का संजीत कुमार मिश्रा जी से मासिक राशिफल
Aries Monthly Horoscope January 2025: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल का पहला जनवरी का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
परिवारिक जीवन
मेष राशि के साल 2025 के जनवरी महीने में परिवारिक जीवन में परेशानी होगी. परिवार के सदस्य आपसे खुश नहीं रहेंगें कई तरह से मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. चौथे भाव में मंगल वक्री होकर बैठे है. पारिवारिक विवाद से दूर रहने की प्रयास करें. परिवार के सदस्य को मिलाजुला कर रखे तथा खुद अनुशासन में रहें. परिवारिक खर्च बढ़ जायेगा. माह के शुरूआत में भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा.22 जनवरी के बाद परिवारिक रिश्ता में सुधार होगा, सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए जनवरी 2025 में व्यापार के लिए मिलाजुला रहेगा. सप्तम भाव के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में है. राहु के साथ बैठे है, जिससे व्यापार में माह के मध्य तक ठीक नहीं चलेगा. 15 जनवरी के बाद व्यापार में लाभ अच्छा लाभ होगा. इस समय निवेश करें व्यापार लाभ होगा. बिजनेस को लेकर यात्रा करना पड़ेगा, जिससे आपके व्यापार में और उन्नति होगा, लेकिन आप इस समय व्यर्थ के सोच मे नहीं पड़े. नौकरी करने वाले को जनवरी महीने में ध्यान से कार्य करना पड़ेगा. मंगल का प्रभाव अनुकूल नहीं है. बेकार के बात में नहीं पड़े. ऑफिस के राजनीति से दूर रहें.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए जनवरी का महिना अनुकूल नहीं है प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले के लिए मध्य रहने वाला है. वृहस्पति दूसरे भाव में है सूर्य 15 जनवरी तक नवम भाव में रहेंगे. कालेज में पढाई करने वाले छात्र को सजग रहने की जरुरत है. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले के लिए 15 जनवरी तक आप शिक्षा में अच्छा मेहनत करेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें है आपको मेहनत करना पड़ेगा. करियर को लेकर जनवरी में आप सजग रहें विवाद से दूर रहें. इस समय आपको अपने गलत आदतों पर अंकुश लगाना पड़ेगा तब आप करियर में सफलता मिल सकता है.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध जनवरी के महीने में मिलाजुला रहेगा. द्वादश भाव में शुक्र राहु के साथ बैठे हैं. सूर्य नवम भाव में प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेंगे. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. 15 जनवरी के बाद प्रेमी के साथ प्रेमी के साथ छोटी छोटी बात को लेकर विवाद बनेगा. नए पार्टनर के इंतजार में है, आपको इस माह इंतजार करना पड़ेगा.वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा पत्नी का सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य आपके लिए जनवरी के महीने के स्वास्थ्य में ठीक रहेगा.लेकिन 15 जनवरी के बाद आपको अचानक से स्वास्थ्य में उतर चढ़ाव होगा बुखार से परेशान रहेंगें हल्की चोट चपेट से की संभवाना है .लेकिन पुराने से बीमारी से परेशान है इस माह आपको राहत मिलेगा.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: लाल
उपाय
भगवन शंकर का पूजन करें तथा अभिषेक करें .
हनुमान चालीसा का पाठ करें .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










