ePaper

Aries 2024 July Horoscope: कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख जानें

Updated at : 30 Jun 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन

Mesh monthly horoscope July 2024: जुलाई 2024 माह किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ. जानिए मेेष राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…

विज्ञापन

Aries 2024 July Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष राशि का मासिक राशिफल.

मेष राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए साधारण रहने वाला है आपके दुसरे भाव में गुरु बैठे है जिसे पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा मंगल की दृष्टी चौथे भाव पर है जिसे परिवार में तनाव बनेगा.बात चित करते समय सावधानी रखे भाई -बहन का सहयोग मिलेगा, रिश्तेदार आपसे थोडा नाराज रहेगे.माता पिता का सहयोग मिलेगा.16 जुलाई के बाद आपके लिए उत्तम समय रहेगा पारिवारिक जीवन खुशहाल हो जायेगा.इस समय भूमि -भवन की खरीदारी हो सकती है वाहन खरीदने का संयोग बन रहा है परिवार के सभी सदस्य आपके कार्य को सराहेंगे.

व्यापार तथा नौकरी

इस माह आपके व्यापार में खूब लाभ होगा.आपके व्यापार के स्वामी तीसरे भाव में है तथा शनि एकादश भाव में बैठने के कारण आपके व्यापार में खूब उन्नति होगी.इस समय आप समय का उपयोग करें व्यापार में निवेश करें निरंतर आगे बढ़ेगे.जो लोग ठीकेदारी से सम्बन्धित कार्य कर रहे है उनको नया व्यापार मिलने की उम्मीद है आप इस माह खर्च पर नियंत्रण रखे .नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा आपके दशम भाव के स्वामी एकादश भाव मे बैठे है काम का बोझ ज्यादा रहेगा अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेगें आपको प्रमोशन हो सकता है.

शिक्षा तथा करियर

प्राइमरी शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र के लिए उत्तम रहने वाला है.आपके शिक्षा के स्वामी 16 जुलाई से चौथे भाव में रहेंगे जिसे आपका पढाई में मन लगेगा जो लोग उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे विधार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए सोच समझ कर निर्णय लेना पड़ेगा जो लोग उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है आपके लिए उत्तम समय है कुछ नया परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा जिसमे आप सफल रहेंगे करियर में आप उन्नति करेंगे लेकिन शत्रु परेशान करेंगे आपके छठे भाव में केतु है जिसे आय ठीक रहेगा नौकरी में मन लगेगा .नए नौकरी के तलाश में है उनको सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

आपके प्रेम सम्बन्ध इस माह मिला जुला रहेगा.आपके प्रेम सम्बन्ध के स्वामी सूर्य तीसरे भाव में बैठे है जिसे प्रेमी के साथ अनबन बनेगा लेकिन आप दोनों अपना धैर्य बनाकर रखते है आप दोनों के रिश्ते धीरे -धीरे मजबूत बन जायेगा.16 जुलाई के बाद आपके प्रेम सम्बन्ध में सुधार होगा. विवाहित लोगो का दाम्पत्य जीवन माह के पहले सप्ताह में ठीक नहीं रहेगा मंगल मिथुन राशि में जाने के बाद वैवाहिक जीवन से खुशहाली आएगी साथ 12 जुलाई के बाद आप दोनों मिलकर स्थाई संपति की खरीदारी कर सकते है.

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वस्थ्य मिला जुला रहने वाला है लेकिन बिच बिच में आपको पेट सम्बंधित समस्या बनेगी, इस माह आप अपना खान -पान पर नियंत्रण रखे अपच की समस्या बनेगी .

लकी नंबर: 8
लकी कलर: गुलाबी

उपाय

प्रत्येक शनिवार को दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें. शनिवार को काला कपड़ा दान करें. गुरुवार को चना दाल दान करें.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola