April 2023 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:57 AM
April 2023 Rashifal, Monthly Horoscope in Hindi: अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है. कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. अप्रैल माह ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है. आइये जानें आपके लिए कैसा रहेगा अप्रैल, मासिक राशिफल 2023.
मेष राशि
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला जुला रहेगा. 22 अप्रैल, 2023 से मेष राशि में बृहस्पति की स्थिति और सातवें भाव में राहु और केतु की स्थिति के चलते जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति अच्छा फल देगी, लेकिन इसका लाभ जातक को धीरे धीरे मिलेगा.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृष राशि के जातकों को करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करनी होगी. इसके बाद ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य के मामले में 15 महीने के बाद इन जातकों सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना कम नजर आ रही है. काम के बोझ के चलते आराम न करने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को महीने की 15 तारीख के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. यह समय जातक के लिए काफी अच्छा रहेगा. क्योंकि 15 तारीख के बाद सूर्य शुक्र और बुध 11 वे भाव में अनुकूल स्थिति में विराजमान रहेंगे व शनि नवम भाव में स्थित रहेगा जिसके चलते स्थिति अनुकूल रहेगी.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को करियर, धन और स्वास्थ्य तीनों क्षेत्र में मिलाजुला परिणाम मिलेगा. दशम भाव में बृहस्पति के साथ सूर्य और बुध स्थित है. जिसके चलते आपको अपने वर्तमान नौकरी में कम संतुष्टि महसूस होगी. काम का दबाव ज्यादा होगा. जिसके चलते आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं. अष्टम भाव में शनि की स्थिति के चलते आपको परिवारिक जीवन में भी थोड़ा मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में वाद विवाद की संभावना पैदा हो सकती है. ऐसे में आपको खुद पर धैर्य रखने की आवश्यकता होगी.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह महीना नई उम्मीद लेकर आने वाला है. करियर व परिवारिक दृष्टि से भी महीना शुभ रहेगा. इस महीने बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेगा और शनि सातवें भाव में स्थित है और आपकी चंद्र राशि में दृष्टि डालेगा. जिसके चलते दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. संबंधों की बात करें तो इस मामले में यह महीना मध्यम परिणाम देगा, क्योंकि राहु दूसरे व केतु आठवें भाव में स्थित है, जिसके चलते संबंधों में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वही शनि चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित होगा. इस वजह से जातक को कठिन परिश्रम करके ही सफलता प्राप्त होगी.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह तुला राशि वाले जातकों के लिए हर क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा. राहु पहले और केतु सातवें भाव में स्थित होने की वजह से जातक असुरक्षा की भावना महसूस करेंगे, जबकि महीने के अंत में बृहस्पति सप्तम भाव में स्थित है. जिसके चलते जातक को धन लाभ की प्राप्ति होगी वहीं करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और परिवार में भी शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह वृश्चिक राशि वाले जातकों का मिलाजुला रहेगा. राहु छठे भाव में स्थित है जिस वजह से आप सभी समस्याओं का आसानी से सामना कर सकेंगे, वहीं राहु की यह स्थिति आपको स्वास्थ्य के मामले में भी फिट रखेगी. केतु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण आपका मन अशांत रहेगा और आप असुरक्षित महसूस करेंगे.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह धनु राशि वालों के लिए वित्तीय मामले में व करियर के मामले में बेहतर रहेगा. तीसरे भाव में शनि की उपस्थिति के चलते जातक को आर्थिक रूप में धन लाभ होगा. वही महीने के अंत में जातक को करियर आर्थिक विकास में और भी ज्यादा लाभ मिलेगा. शनि तीसरे भाव में स्थित है जिसके चलते जातक को काम के सिलसिले से विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है और यह मौका जातकों के लिए करियर में बेहद लाभदायक सिद्ध होगा.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह में मकर राशि के जातको को आर्थिक जीवन में थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बृहस्पति चौथे भाव में तीसरे भाव के स्वामी के रूप में स्थित है. ऐसे में धन का प्रभाव तो होगा लेकिन बचत की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह कुंभ राशि के जातकों का करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में मिले-जुले परिणाम देगा. जातक को करियर और स्वास्थ्य दोनों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि करियर के दबाव के चलते जातक तनाव महसूस करेगा. जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा. इस महीने ग्रहों की स्थिति अनुकूल नजर नहीं आ रही है. शनि अपनी ही राशि में स्थित है. बृहस्पति तीसरे भाव में हैं जिसके चलते खर्चे बढ़ेंगे.
अप्रैल 2023 मासिक राशिफलमासिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य, आर्थिक व करियर के क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है. राहु, केतु और शनि की प्रतिकूल स्थिति के चलते इन राशि के जातकों को इस महीने संयम रखने की जरूरत है. इस महीने इस राशि के जातक की राशि में शनि पहले भाव में स्थित है जो की साढ़ेसाती का संकेत देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










