अक्षय तृतीया पर शुक्र ग्रह करेंगे गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Updated:
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026 astrology

अक्षय तृतीया पर गुरु का गोचर

Akshaya Tritiya 2026: वैशाख शुक्ल तृतीया को पड़ने वाली यह तिथि स्वयं सिद्ध मुहूर्त मानी जाती है, इसी दिन शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर कई राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को मनाया जाएगा और इस बार इसका महत्व और भी बढ़ गया है. वैशाख शुक्ल तृतीया को पड़ने वाली यह तिथि स्वयं सिद्ध मुहूर्त मानी जाती है, जिसमें बिना किसी गणना के शुभ कार्य किए जा सकते हैं. इस दिन शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करेंगे, जिससे अत्यंत शुभ मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में यह योग पंचमहापुरुष योगों में से एक माना गया है, जो धन, वैभव, सुख-सुविधा और आकर्षण में वृद्धि करने वाला होता है. ऐसे में अक्षय तृतीया पर किया गया दान, जप और निवेश कई गुना फलदायी साबित होगा. यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कि शुक्र का यह गोचर किन-किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है.

मेष राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिसके कारण धन और वैभव में जबरदस्त वृद्धि के संकेत हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्रोत बनेंगे, आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है. संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा, धन संचय होगा और अचानक लाभ के योग बनेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा, सुख-समृद्धि बढ़ेगी और जीवन में भौतिक सुविधाओं का विस्तार होगा.

कन्या राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि के नौवें भाव में होने जा रहा है, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं. नया निवेश लाभदायक रहेगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है और दांपत्य जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी.

तुला राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है, जिसके कारण अचानक धन लाभ और बचत में वृद्धि के योग बनेंगे. खर्चों में कमी आएगी और बैंक बैलेंस मजबूत होगा. भविष्य के लिए किसी अच्छी संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां कम होंगी.

धनु राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ नए आय स्रोत खुलेंगे. मां लक्ष्मी की कृपा से करियर और कारोबार में उन्नति होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आत्मविश्वास मजबूत होगा और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

Also Read: मेष–मिथुन समेत इन 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 20 अप्रैल से बदलेगी किस्मत

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola