Adhik Maas Amavasya: अधिकमास अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, इन राशियों पर चमकेगी किस्मत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2023 10:53 AM

विज्ञापन

Adhik Maas Amavasya, Adhik Maas Amavasya in hindi: सावन महीने के बीच अधिक मास की शुरुआत हो चुकी है. इसका समापन आज 16 अगस्त को होगा. इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं अधिकमास की अमावस्या पर किन राशियों की किस्मत चमकेगी.

विज्ञापन

Adhik Maas Amavasya: सावन महीने के बीच अधिक मास की शुरुआत हो चुकी है. इसका समापन आज 16 अगस्त को होगा. इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है. 17 अगस्त से फिर से सावन का पवित्र माह शुरू हो जाएगा. 31 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 17 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं अधिकमास की अमावस्या पर किन राशियों की किस्मत चमकेगी.

वृषभ राशि
undefined

अधिकमास अमावस्या पर वृषभ राशि वालों के करियर की समस्या समाप्त होंगी. अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में नई डील से फायदा मिलेगा. मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे. स्वास्थ बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
undefined

इस साल की अधिक मास अमावस्या जातकों के लिए सकारात्मक प्रभाव देगी. व्यापारी वर्ग के लिए बहुत उत्तम है, बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे. धन में वृद्धि के संकेत है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है,रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं.

तुला राशि
undefined

तुला राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है. सेहत में चल रही समस्या में सुधार होगा. पारिवारिक सम्पति से जुड़ा विवाद भी खत्म हो जाएगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. जो व्यक्ति शादी के इन्तजार में हैं, उनकी तलाश भी पूरी हो जाएगी. विवाह के योग बनेंगे.

कुंभ राशि
undefined

कुंभ राशि वालों के लिए अधिकमास अमावस्या का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. नौकरी और धन प्राप्त के लिए समय अनुकूल है. नौकरी के नए अवसर और पदोन्नति के योग बनेंगे. आत्म विश्वास से भरपूर रहें और धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola