आज का वृषभ राशिफल 20 मार्च 2024: आज लाभ हो सकता है
saptahik vrishabh rashifal
Today horoscope आज का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 20 मार्च 2024 horoscope in hindi: वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
वृषभ– आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समझाने में आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परेशान ना हो. कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम भी भी बिगाड सकते हैं. यदि नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें उनको संयम वह समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खीच सकता है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है. सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है.
लव राशिफल– आज आपके रोमांस की रफ्तार तेज होगी. जिससे साथी बहुत खुश होंगे. सिंगल दिल खोलकर अपने प्यार का इजहार करने की सोचेंगे लेकिन एक्स की यादें अरमानों पर पहरा लगाएंगी.
हेल्थ राशिफल– वृषभ राशि के जातक को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यस्त कार्यक्रम से छुट्टी लें. उन एक्टिविटी में शामिल हों, जो शरीर और आत्मा को पोषण देती हैं. प्रकृति में समय बिताएं. गहरी सांस लेने के व्यायाम का अभ्यास करें. आरामदायक मालिश से खुद को संतुष्ट करें. जीवन बवंडर की तरह महसूस हो सकता है. अपना ख्याल रखें. यह ऊर्जा को रिचार्ज करेगा. आपको एक मजबूत ओक के पेड़ की तरह मजबूत बनाए रखेगा. याद रखें कि सेल्फ केयर पर ध्यान देना है.
शुभ अंक—7
शुभ रंग—लाल
वृषभ राशि के लिए आज का आर्थिक राशिफल
वृष राशि के लोगों के ऊपर काम का काफी बोझ रहेगा. आपके कंधे पर काम का अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है. यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है. रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. हो सकता है वहां कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाए.
बुधवार को करें ये उपाय
भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं. इसलिए पूजा में उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं. इससे भगवान आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










