Aaj ka Tula Rashifal 1 April 2024: किसी मांगलिक समारोह का हिस्सा बनेंगे

Updated at : 01 Apr 2024 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Tula rashifal 1 april 2024

Aaj ka Tula rashifal 1 april 2024

Aaj ka Tula Rashifal 1 April 2024: आज का तुला राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 1 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

तुला- आज अविवाहितों के नए रिश्ते आने के योग हैं. परिवार में किसी से लंबे समय से चले आ रहे मतभेद ख़त्म होंगे.शत्रुओं कि बढ़ोतरी होगी, पर वो आपको हानी नहीं पहुंचा पाएंगे. सरकारी या कानूनी प्रश्नों में आपके उलझ जाने के कारण कामकाज में अवरोध आने की आशंका है।आपकी तर्कशक्ति भी अपेक्षा से कम साथ देगी.पानी से संबंधित रोगों से बचाव करें।शरीर के गुप्त भागों और त्वचा से संबंधित पीड़ा रहने की आशंका है.उल्टी, डायरिया अथवा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

लव राशिफल

आज शादी शुदा लोगों का जीवन शांति पूर्वक रहेगा, जबकि प्रेमियों के जीवन में नोकझोंक देखने को मिलेंगे. आज कुछ जोड़ों के रिश्ते में समस्याओं का सामना हो सकता है. बड़े बुजुर्ग जोड़ों का सेहत खराब हो सकता है. खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है. एक दूसरे को समझ पाने में आपको दिक्कत हो सकती है.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—हरा, बैंगनी

Aaj Ka Rashifal,1 अप्रैल 2024

सोमवार के दिन करें ये उपाय

आज का दिन भोले भंडारी यानी भगवान शिव को समर्पित है. आज के दिन अगर आप शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं, तो आपकी इच्छाओं कि पूर्ति होती है. इस दौरान आप ओम नमः शिवाय मंत्र का भी जाप जरूर करें. ऐसे में आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है. इस उपाय से आर्थिक तंगी दूर होती है. साथ ही नौकरी और बिजनेस में आपकी तरक्की होती है. घर में लक्ष्मी की कमी नहीं रहती.

सोमवार को करें इस मंत्र का जाप

ॐ हौं जूं सः

ॐ हौं जूं सः इस मंत्र का जाप हर सोमवार कर सकते हैं, इससे आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola