Aaj Ka Rashifal,28 अक्टूबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Oct 2023 6:17 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 28 अक्टूबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,28 अक्टूबर 2023: आज तारीख है 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यदि आप व्यापारी हैं तो आज के दिन कुछ बुरा हो सकता है. आपको किसी पुराने काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता हैं या व्यापार में किसी कारणवश नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैं.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. पुराना रोग उभर सकता है. विवाद से क्लेश संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

लकी नंबर 5
 लकी कलर  गुलाबी

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घरवालो का पूर्ण सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदार के साथ आपका आपसी प्रेम और बढ़ेगा. आज के दिन ऐसा कोई भी काम ना करे जिसका पछतावा बाद में हो व गैर-कानूनी काम करने से बचे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी. कार्य में विलंब होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.

 लकी नंबर 3
 लकी कलर भूरा

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप सिंगल है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी तथा आप उसे पाकर स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे.पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं. थकान व कमजोरी रह सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
 लकी नंबर 2
 लकी कलर ग्रे

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होगा और उनके साथ कहासुनी भी हो सकती है जो आगे चलकर कलह का रूप ले लेगी. ऐसे में पहले से ही सावधान रहे और किसी बात को बेवजह बढ़ने ना दे.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कारोबार में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. नए व्यापारिक अनुबंध होंगे. धनार्जन होगा. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी.
 लकी नंबर 7
 लकी कलर  मैरून

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दोस्तों में ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनके साथ बात आगे नही बढ़ा पाएंगे. घर में किसी सदस्य को आपके प्रेम संबंधो के बारे में पता चल सकता है लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभदायक होगा.कुसंगति से हानि होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.

लकी नंबर
6
लकी कलर आसमानी

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी रिश्तेदार के घर जाना होगा और उनके साथ काम को लेकर चर्चा होगी. जमीन संबंधी किसी के साथ पुराना विवाद चल रहा था तो उससे आज के दिन राहत मिलेगी.वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
 लकी नंबर 9
लकी कलर
संतरी

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

घर में छोटे भाई या बहन है तो उनकी भावनाओं का आदर करे और उनके साथ सही तरीके से पेश आए. आज के दिन वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रखेंगे लेकिन कहेंगे नही.शत्रु परास्त होंगे. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधन जुटेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेशादि शुभ रहेंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.

लकी नंबर 1
 लकी कलर हरा

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप अभी स्कूल में है तो करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेंगे और किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, इस बारे में चर्चा करेंगे. भविष्य को लेकर रणनीति बनाने का कार्य भी हो सकता है.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें. आय में वृद्धि होगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. कोई बड़ा लाभ हो सकता है.

 लकी नंबर 8
 लकी कलर श्वेत

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन मुख्य रूप से किसी की बातो में आकर कुछ भी गलत काम करने से बचें और सभी के साथ मिलजुल कर काम करे अन्यथा आपका नुकसान होने की संभावना है.किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. जल्दबाजी व लापरवाही न करें. अज्ञात भय सताएगा. पुराना रोग उभर सकता है. भागदौड़ रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.

लकी नंबर 7
 लकी कलर स्लेटी

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर पैसो को निवेश करेंगे. भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है.पुराना रोग उभर सकता है. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. दु:खद समाचार मिल सकता है.
 लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन घर में अचानक से धन लाभ होगा और सभी इसको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे. किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी तथा उत्साह का माहौल रहेगा.प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. आय में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 4
 लकी कलर नीला

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने अध्यापको के संपर्क में रहे और उनका मार्गदर्शन लेते रहे. भविष्य को लेकर सतर्क तो होंगे लेकिन कोई ठोस निर्णय नही कर पाएंगे.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. विवेक से कार्य करें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

 लकी नंबर 9
लकी कलर पीला

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 28 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola