Aaj Ka Rashifal,5 अक्टूबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Oct 2023 7:40 AM
Aaj Ka Rashifal, 5 अक्टूबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,5 अक्टूबर 2023: आज तारीख है 5 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 5 अक्टूबर 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 5 October 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दौड़धूप अधिक रहेगी.बुरी खबर मिल सकती है.वाणी पर नियंत्रण रखें.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी.जो लोग नौकरीपेशा हैं उनका अपनी नौकरी से मोहभंग हो सकता हैं.ऐसे समय में उनका ज्यादा ध्यान अपनी बचत करने पर होगा ताकि भविष्य में वे इसका इस्तेमाल कर सके.
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी.कार्य की प्रशंसा होगी.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे.विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.स्कूली बच्चों को आज के दिन तनाव हो सकता हैं व उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी.उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी.स्वाभिमान बना रहेगा.स्कूल के छात्रों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा व उनकी रुचि अन्य क्षेत्रों में ज्यादा रहेगी.इस दौरान आप अपनी कला में निखार लाने के लिए कोई कोर्स इत्यादी से भी जुड़ सकते है.
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.अप्रत्याशित लाभ हो सकता है.जोखिम न उठाएं.प्रसन्नता रहेगी.आज आपकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं.पारिवारिक विवाद भी बना रहेगा .
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा.शारीरिक कष्ट संभव है. वस्तुएं संभालकर रखें.आज आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता हैं क्योंकि मनचाहे परिणाम मिलने में थोड़ा समय लगेगा.सभी घरवालों की आपसे ज्यादा अपेक्षा रहेगी व उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं.
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी.व्यवसाय ठीक चलेगा.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.प्रसन्नता रहेगी.यदि आप किसी के साथ कुछ समय से प्रेम संबंध में हैं तो उसमे तनाव उत्पन्न होगा.आपके संबंधो में पुरानी बातो के कारण मतभेद होगा तथा रिश्तो में दरार आएगी.सिंगल लोगों को अपने लिए कोई नया जीवनसाथी मिल सकता है.
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.योजना फलीभूत होगी.नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें.प्रसन्नता रहेगी.घरवालो के साथ तीर्थ यात्रा या कोई धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.फैशन, कंप्यूटर, मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा व उन्हें कई नए अवसर भी मिलेंगे.
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी.पूजा-पाठ में मन लगेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा.निवेश शुभ रहेगा.व्यापार में कुछ घाटा होने की संभावना हैं तो वही जॉब में आपको अपनी नौकरी चले जाने का डर सताता रहेगा.ऐसे में धैर्य से काम ले.हालाँकि आपकी नौकरी पर कोई संकट नही आएगा लेकिन मन में एक डर रहेगा.
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.विवाद को बढ़ावा न दें.कुसंगति से हानि होगी.व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने की संभावना हैं व कई नए समझौते करने के अवसर प्राप्त होंगे.इस दौरान आपकी कई नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी जो फायदेमंद रहेगा.
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.व्यवसाय ठीक चलेगा.चिंता रहेगी.प्रमाद न करें.आज का दिन आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगा.इस दौरान घर के सदस्यों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा व उनका भी हर क्षेत्र में आपको साथ मिलेगा.
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे.शत्रु परास्त होंगे.बेरोजगारी दूर होगी.यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे.विवाहित लोगों को आज के दिन अपने पति या पत्नी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे उनके बीच प्रेम और अधिक बढ़ेगा.परिवार में कुछ नोक झोंक होगा.
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.व्यवसाय ठीक चलेगा.प्रसन्नता बनी रहेगी.आज के दिन आप अपना ज्यादातर समय परिवारवालो के साथ ही बिताएंगे जिससे आपसी रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी.परिवार के सभी सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा.
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 5 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










