Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 7 फरवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 7 february 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल
मेष- नवीन व्यवसायी खुद को स्थापित करने में सक्षम होंगे. किसी भी नए रास्ते पर चलने से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत पड़ेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कुसंगति से हानि होगी. किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
वृष- वृष राशि के लिए आज के दिन जातक पारिवार में माहौल खुशनूमा रहेगा. जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है. संतान का स्वास्थ्य बेहतर होगा. साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगा. भाग्य के सहयोग से लाभ मिलने वाला है.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
मिथुन:– भाई-बहनों के साथ हल्की नोंक-झोंक हो सकती है किंतु वे अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने से पीछे नहीं हटेंगे. जब तक आप अपने और अपने भाई-बहनों के बीच मुद्दों को खत्म नहीं करेंगे, आप चुप नहीं बैठेंगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
कर्क:- कर्क राशि वाले जातक का सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ेगा. छुट्टी के दिन का पूरा आंनद लेंगे. परिवार के साथ पूरे दिन मौजमस्ती व मनोरंजन करेंगे. संतान का ख्याल रखें. बिजनेस पर ध्यान दें नहीं तो कोई धोखा दे सकता है. परिवार के सहयोग से नौकरी मिले
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




