Aaj Ka Rashifal 04 December: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 December 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

कर्क राशि- आज प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे. स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है. आकस्मिक खर्च होगा. प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे. विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे. स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही कोई कार्य लें. व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. शुत्र पक्ष से बच कर रहें. भौतिक सुखों की वृद्धि तथा मनोरंजन की तरफ रूचि रहेगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. आज का राशिफल

शुभ अंक-9

रंग-पीला

सिंह राशि- आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा. कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे. मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें. जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. अचानक वर्षों बाद किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी. वाहन की खरीदारी करेंगे. यात्रा संभल कर करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बच्चों की शिक्षा पर अचानक धन खर्च हो सकता है.

शुभ अंक-3

रंग-मैरून

कन्या राशि- आज भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा. प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी. भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है. गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी. कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग है. व्यापार में धन का लाभ होगा. अनावश्यक खर्च आगे चलकर आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. समीप की यात्रा का योग है. छात्रों को शिक्षा में प्रगति प्राप्त होगी.

शुभ अंक-7

रंग-क्रीम

Also Read: Aaj ka Panchang 04 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर की जा सकती है. ये उपाय करियर, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक कलह सहित कई अन्य कार्यों में भी सफलता दिलाते हैं. नीचे दिए गए विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए आप एक बार ज्योतिषीय सलाह जरूर ले सकते है. यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola