Aaj Ka Rashifal,27 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2023 6:34 AM
Aaj Ka Rashifal, 27 दिसंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,27 दिसंबर 2023: आज तारीख है 27 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
छोटी कक्षा के छात्रों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा लेकिन यदि आप 11वीं या 12वीं कक्षा में हैं तो आप अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे. ऐसे में आप ऐसे विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं.उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा. वाहन सावधानी से चलाएँ.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
Also Read: Aries Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का मेष राशिफल, अपने प्रिय से अच्छी तारीफें प्राप्त करेंगे
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए नए क्षेत्र चुनने होंगे जिससे उनके अनुभव में वृद्धि होगी. प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का मन भी नयी चीज़ों के प्रति आकर्षित होगा जिससे उनका मन अपने काम में नही लगेगा. आप अपने काम के प्रति चिढ़चिढ़ा रवैया भी अपना सकते हैं.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्ययवृद्धि होगी. तनाव रहेगा. अपरिचितों पर विश्वास न करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का वृषभ राशिफल, वाणी में शब्दों का प्रयोग सोचकर करें
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन लाभ कमाने के लिए आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता हैं. भाई या बहन का भी साथ मिल सकता हैं जिससे आपको सहायता मिलेगी. इस दौरान आप थकान का भी अनुभव कर सकते हैं जिससे मानसिक तनाव भी हो सकता है.बेरोजगारी दूर होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम न लें. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का मिथुन राशिफल, राजकीय सहयोग प्राप्त होगा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन पर अपने माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा. कुछ क्षेत्रों में उन्हें असफलता हाथ लग सकती हैं लेकिन आत्म-विश्वास पहले की तुलना में मजबूत होगा. ऐसे समय में किसी भी समस्या का डटकर सामना करे. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. लाभदायक समाचार मिलेंगे.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
Also Read: Kark Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का कर्क राशिफल, स्वास्थ्य को देखते हुए यह एक औसत दिन है
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आप शेयर बाजार में पैसो को निवेश करते रहते है तो आज के दिन संभल कर पैसा लगाए क्योंकि कही से बड़ा नुकसान होने की संभावना है. ऐसे में पहले से ही इस बात का ध्यान रखे और पैसे लगाने से पहले उस शेयर के बारे में अच्छे से जाँच-पड़ताल अवश्य कर ले.भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे. रोजगार मिलेगा. शत्रु भय रहेगा. निवेश व नौकरी लाभ देंगे. व्यापार अच्छा चलेगा.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
Also Read: Leo Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का सिंह राशिफल, दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका अपनी माता के साथ वैचारिक रूप से मतभेद हो सकता हैं जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा. इस दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता हैं जिससे मन विचलित रहेगा.अतिथियों का आवागमन रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. स्वाभिमान बना रहेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का कन्या राशिफल, आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि आपको पहले से कोई समस्या हैं तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा तथा स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा. बीपी और शुगर के रोगी बाहर का खाना खाने से बचे और घर पर भी पोष्टिक आहार का ही सेवन करे.चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कुसंगति से हानि होगी.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
Also Read: Libra Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का तुला राशिफल, बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो उन्हें आपकी चिंता रहेगी. ऐसे में स्वयं के स्वभाव को सरल रखे तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे.रोमांस में समय बीतेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का वृश्चिक राशिफल, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जिनका विवाह नही हुआ हैं उन्हें आज के दिन किसी के ऊपर आकर्षण का भाव आ सकता हैं. आप उनसे अपने दिल की बात कहना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का धनु राशिफल, कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए मार्गदर्शक की खोज में रहेंगे जिससे वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर सके. आपको कही से काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिसे हाथ से न जाने दे क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए सहायक सिद्ध होगा.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज 27 दिसंबर 2023 का मकर राशिफल, व्यवसाय की गति धीमी रहेगी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप अपने प्रेम जीवन के प्रति नीरस भाव रखेंगे तथा साथी के प्रति रुचि कम होगी. किंतु आपका पार्टनर आपको भलीभांति समझेगा जिससे उनका साथ आपको मिलेगा.विवाद न करें. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी. आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन आपाधापी से भरा हो सकता हैं तथा काम के बोझ के कारण उन्हें तनाव भी होगा. आपके अंदर दया का भाव जागृत होगा जो समाज सेवा की प्रेरणा देगा.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










