Aaj Ka Rashifal,2 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Feb 2024 8:09 AM
Aaj Ka Rashifal, 2 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,2 फरवरी 2024: आज तारीख है 2 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझ कर चुनाव करें क्योंकि किसी बात पर विवाद हो सकता हैं.आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना,
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वालों की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं लेकिन कही ना कही मन में इसे लेकर संशय बना रहेगा. हालाँकि आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा.स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनागम सुस्त रहेगा. कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ हैं. दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा. किसी बात को लेकर दृढ़-निश्चय भी कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आप सिंगल हैं और किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो आज आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता हैं जिससे आपका और आपके घरवालों का मन आनंदित रहेगा.पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा. नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा. पारिवारिक व्यस्तता रहेगी. आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि कोई बीमारी से कुछ दिन से परेशान हैं तो आज उसमे सुधार होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में नुकसान होने की संभावना हैं, इसलिये पैसो से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचे. किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से भी बचे.कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्त्री कष्ट संभव. कलह से बचें. कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा. घरवालो या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी.भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ भागदौड़ होगी. भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना. लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा. दु:समाचार प्राप्त होंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुछ दिनों से यदि आपके मन में कोई बात हैं जो आप किसी के साथ साँझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज उसके लिए उपयुक्त दिन हैं. इसलिये जो भी मन में हैं उसे साफ-साफ शब्दों में कह डाले.यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे. राज्य से लाभ होने की संभावना. मातृपक्ष की चिंता.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वाले फालतू बातों पर ध्यान न दें, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता हैं लेकिन आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखे. घर के किसी सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं.बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. नेत्र पीड़ा की संभावना. धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा. शत्रु से परेशान होंगे.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छात्रों को अपने अध्यापको से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं जिससे उनका मन कुंठित रहेगा. ऐसे में नाराज़ या क्रोधित होने की बजाये अपना आत्म-विश्लेषण करेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे.प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना. शत्रु पराजित होंगे. लाभ होगा.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 7
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वाले अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शेयर मार्किट में पैसा लगाया हुआ हैं तो आज उसमे हानि उठानी पड़ सकती हैं लेकिन समय रहते इसमें सुधार हो जाएगा. आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे जिनका लाभ आप उठा सकते हैं.रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ होगा. अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले मित्रों की सहायता कर पाएंगे, जानें 2 फरवरी 2024 का राशिफल
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका खर्चा ज्यादा हो सकता हैं लेकिन उसकी ज्यादा चिंता ना करे क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ भी आपको मिल जाएगा.
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा के योग बनेंगे. कुछ कष्ट होने की संभावना.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों को समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, आज 2 फरवरी 2024 का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










