Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, मिलेगी खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. जानें 2 दिसंबर 2023 दिन शनिवार आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

जॉब से संबंधित किसी कार्य के लिए विदेश जाने के संयोग बन सकते है. परिवार में आपको लेकर उत्साह रहेगा. कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी.मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. विवाद को बढ़ावा न दें.

लकी नंबर -5

लकी कलर -नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कला, संगीत, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज के दिन किसी का सहयोग मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है.किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

लकी नंबर -9

लकी कलर -पीला

Also Read: Aaj Ka Rashifal 02 दिसंबर 2023: मेष-तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए आज का दिन शुभ, पढ़े अपना दैनिक राशिफल
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है. आपके विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते है. यदि विवाह हो चुका हैं तो अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा.पुराना रोग उभर सकता है. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. घर-परिवार में मतभेद संभव है.

लकी नंबर -3

लकी कलर-गुलाबी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola