ePaper

Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated at : 16 Dec 2023 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: मेष-सिंह और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा. कुछ नई नई ट्रिक लगाकर आप आज के दिन को काफी मनोरंजक बनाएंगे, जिससे आप और आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. परिवार में किसी की सेहत कमजोर रहेगी लेकिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक-6

शुभ रंग- जमुनी

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ज्यादा बढ़िया नहीं है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें. सेहत का भी ध्यान रखें और चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें. प्रेम जीवन जीने वालों को आज रोमांस का भरपूर अवसर मिलेगा. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.

शुभ अंक-1

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. अपनी संतान के बारे में सोचेंगे. उनके भविष्य की चिंता होगी. पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं. काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी. व्यापारी वर्ग को खास तरीके से मार्केटिंग करना सफलता दिलाएगा.

शुभ अंक-3

शुभ रंग- पीला

कर्क राशि- आज का दिन आपको परिवार में जिम्मेदारियों को समझाने वाला रहेगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी. दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. छात्रों को लाभ मिलेगा.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यापार में ध्यान देंगे. नई टेक्निक लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. इसलिए आपको और मेहनत करनी होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक-2

शुभ रंग- ब्लू

कन्या राशि- आज का दिन आप की सेहत को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा. आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे. किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं. ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा.

शुभ अंक-4

शुभ रंग- आसमानी

Also Read: Ravi Pradosh vrat 2023: साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए चमत्कारिक रूप से बढ़िया रहने वाला है. आपके प्रयास करने की गति बढ़ेगी. कुछ नया रिस्क लेकर नये काम या बिजनेस में योगदान देंगे, जिससे सफलता मिलेगी. काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा.

शुभ अंक-1

शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन अपने काम में ज्यादा ध्यान देने के कारण परिवार को समय कम देंगे. कानून के खिलाफ कोई काम ना करें. सेहत कुछ बिगड़ सकती है. भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.

शुभ अंक-8

शुभ रंग- लाल

धनु राशि- आज का दिन आपको बुलंदियों पर पहुंचाने वाला होगा. आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी. आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे. काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा. आपको काम में आनंद आएगा. इससे अच्छी सफलता मिलेगी.

शुभ अंक-9

शुभ रंग- हरा

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola