Aaj 15 December 2024 Ka Rashifal: वृष राशि वाले लगाएं अनावश्यक खर्चों पर लगाएं लगाम, जानें आज 15 दिसंबर 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Dec 2024 5:00 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 December 2024

Aaj Ka Rashifal 15 December 2024: आज 15 दिसंबर 2024 रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.15 दिसंबर को रविवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 15 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष:आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन फलदायी रहेगा.बिना किसी के सहयोग से आप स्वयं से कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा.जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं.अत: क्रोध और वाणी में संयम रखें.

शुभ अंक—9 शुभ रंग— क्रीम

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज, इस मुहूर्त में करें पूजा

Annapurna Jayanti 2024: आज है अन्नपूर्णा जयंती, इस विधि से करें पूजा 

वृष: आज कार्यक्षेत्र में आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. सेहत का ख्याल रखें. अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी.सोच—समझकर  खर्च करें.

शुभ अंक— 6 शुभ रंग— नारंगी

मिथुन: आज आपके लिए कुछ सुखद सा रहेगा.कार्यक्षेत्र में आसान लगने वाले कार्य भी पूर्ण  होगी.उच्च अधिकारियों से भी विवाद संभव है. साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा.परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.परिवार के साथ आस—पास मनोरंजन के लिए जा सकते हैं.

शुभ अंक— 1 शुभ रंग— काला

कर्क: आज के दिन आपको स्वयं में संयम रखना होगा. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. खुद से कोई बड़ा फैसला न लें.जीवनसाथी या फिर परिवार के सदस्य को साथ लेकर चलें.कार्यक्षेत्र में किसी की बुराई करने से बचें. व्यापार में आज कुछनया प्रयोग करने में सफल रहेंगे.

शुभ अंक—8 शुभ रंग— भूरा

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में उत्साह के साथ कार्य करेंगे. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आज पूरे दिन व्यस्तता बनी रहेगी.सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे. व्यापार में धन का लाभ होगा.मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.परिवार के किसी सदस्य से खुशी कीखबर प्राप्त होगी.

शुभ अंक— 6 शुभ रंग— गुलाबी

कन्या: कार्यक्षेत्र में आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा. व्यापार में बिना किसी के सहयोग से आप स्वयं से कार्य पूर्ण करने मेंसफल होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं.अत: क्रोध और वाणी में संयम रखें.

शुभ अंक—4 शुभ रंग— काला रंग— सफेद

तुला: व्यापार में आज आपको पिता और बड़ो से सहायता मिलेगी. मन से चिंता का भार कम होगा. परिवार के किसीसदस्य के साथ बेवजह विवादों में ना उलझें. किसी तरह कामतभेद न हो इसका भी ध्यान रखें. आय से अधिक खर्च बढ़सकता है.

शुभ अंक—1 शुभ रंग— भूरा
वृश्चिक:आज कार्यक्षेत्र में आपका मन वैचारिक स्तर पर अटका सारहेगा और आप अपने मनोबल की दृढ़ता में कमी भी महसूसकरेंगे. व्यापार में आज नये कार्य का प्रारंभ न करें. मित्रों सेआज आपको विशेष लाभ होगा. रिश्तों के प्रति भावुकता से मनपरेशान हो सकता है.

शुभ अंक—8 शुभ रंग— ग्रे

धनु: आज कार्यक्षेत्र में काफी संभल कर रहने की आवश्यकताहै. सहकर्मी से विवाद होना संभव है. व्यापार से संबंधितदस्तावेज के प्रति लापरवाही न बरतें. आज आपकी जरा सी चूक बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना है.

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी

मकर: कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. कार्य बहुतसरलता से पूरे करने में सफल रहेंगे. प्रमोशन का योग है.सरकारी कार्यों में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में मधुरतारहेगी. मित्रों से लाभ होगा. किसी से अचानक उपहार मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

शुभ अंक—7 शुभ रंग— हल्का हरा

कुम्भ: कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहने वाला है.सहकर्मी आज आपसे खर्च करा सकते है. सोच—समझकरऔर बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें. व्यापार में विस्तार करने के बारे में विचार करेंगे. परिवार का सहयोग न मिलने परहताश रहेंगे.

शुभ अंक—9 शुभ रंग— नारंगी

मीन राशि:कार्यक्षेत्र में आज कुछ अनपेक्षित घट सकता है.यह पूरी तरह से आपके लिए नया अनुभव होगा. व्यापार में वृद्धिहोगी. मनमुताबिक लाभ प्राप्त होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आवश्यकता पड़ने पर परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा.वाहन सुख मिलेगा. सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी.

शुभ अंक—2 शुभ रंग— भूरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola