Aaj 12 November 2024 Ka Rashifal: मकर राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानें आज 12 नवंबर 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Nov 2024 7:38 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज मंगलवार 12 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए काफी कुछ नया लाने वाला है, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों का पालन करने वाले लोग राशिफल के प्रति गहरी रुचि रखते हैं. वे यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है. आज मंगलवार  12 नवंबर 2024 का राशिफल ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.  इसके माध्यम से जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-धान्य, समृद्धि, परिवार, व्यवसाय और नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष:
व्यावसायिक दृष्टिकोण से कुछ हानि हो सकती है. न्यायालय में हार का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य भी संतोषजनक नहीं प्रतीत हो रहा है. कुल मिलाकर, एक सामान्य समय का निर्माण हो रहा है.

Aaj Ka Panchang: आज 12 नवंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

वृषभ:
स्वास्थ्य सामान्य स्थिति में है. व्यावसायिक हानि संभव है. यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आ सकती हैं. मानहानि का खतरा भी बना हुआ है.

मिथुन:
आप किसी समस्या में फंस सकते हैं. परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं. स्वास्थ्य सामान्य है. व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय लगभग सामान्य है.

कर्क:
आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है. पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं. एक सामान्य समय का निर्माण हो रहा है. बहुत सावधानी से आगे बढ़ें.

सिंह:
आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. पैरों में चोट लगने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य है. एक सामान्य समय का निर्माण हो रहा है.

कन्‍या:
विद्यार्थियों की स्थिति असमंजस में रहेगी. मानसिक स्वास्थ्य में असंतुलन देखने को मिलेगा. प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही है.

तुला:
घरेलू सुख में रुकावट आएगी. स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. व्यापार की स्थिति लगभग संतोषजनक बनी रहेगी.

वृश्चिक:
आप अत्यंत पराक्रमी बने रहेंगे. आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर अग्रसर करेंगे. स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर नाक, कान और गले से संबंधित. एक सामान्य समय का निर्माण हो रहा है.

धनु:
स्थिति संतोषजनक नहीं है. आप मुख रोग का शिकार हो सकते हैं. धन की हानि का भी संकेत है. स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति सामान्य है, इसलिए सावधानी बरतें. जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें.

मकर:
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आप सकारात्मक और नकारात्मक के बीच फंसे रहेंगे. व्यापार की स्थिति आपके लिए सही बनी रहेगी.

कुंभ:
आपको सिरदर्द, आंखों में दर्द, वित्तीय समस्याएं और मानसिक स्वास्थ्य में कुछ अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आपके व्यापार में सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं.

मीन:
आपकी आय में अचानक वृद्धि संभव है, लेकिन आय के स्रोतों पर ध्यान देना आवश्यक है. आपका मन प्रसन्न नहीं रहेगा. बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें. मानसिक स्थिति नकारात्मक बनी रह सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola