Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: मीन राशि वाले विवाद को बढ़ावा न दें, जानें आज 11 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2024 9:00 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: आज 11 अक्तूबर शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाली रेशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. जानें आज 11 अक्टूबर 2024 का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024:  आज 11 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष राशि वालों को चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा

व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, अर्थात कभी आप लाभ में रहेंगे तो कभी घाटे में. ऐसे में लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें और ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. कानूनी बाधाएं दूर होंगी और स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग बना रहेगा. जल्दबाजी में धन की हानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि की संभावना है.

लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून

वृषभ राशि वालों को लाभ हो सकता है

यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज के दिन सावधानी बरतें और विशेष रूप से ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. इस दौरान कुछ ऐसा घटित हो सकता है जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए, पहले से ही सतर्क रहें और बेवजह किसी के साथ उलझने से बचें. स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से अच्छा लाभ हो सकता है. प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से खुशी का अनुभव होगा.

लकी नंबर 6
लकी कलर आसमानी

मिथुन राशि वालों के शत्रु सक्रिय रहेंगे

आज आपके पड़ोसियों के साथ संबंधों में मिठास आएगी और आप उनके साथ कुछ नया योजना बनाने का विचार कर सकते हैं. पार्टी और पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. किसी ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी.

लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी

आय में कमी

कर्क राशि वालों कि आय में कमी होगी

आपको अपने प्रेम साथी को बेहतर समझने और करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा. हालांकि, शाम होते-होते कुछ मुद्दों पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन ये अधिक समय तक नहीं रहेंगे. घर और बाहर अशांति का माहौल रहेगा. कार्य में रुकावट आएगी. आय में कमी और नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा. बेवजह लोगों के साथ कहासुनी हो सकती है. दुखद समाचार मिलने से नकारात्मकता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 7
लकी कलर हरा

सिंह राशि वालों कि ऋण में कमी आएगी

सिंह
यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जैसे सरकारी परीक्षा या किसी निजी कॉलेज में प्रवेश के लिए, तो सफलता की संभावना बढ़ेगी और आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आपके प्रयास सफल होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आने वाली समस्याएं हल होंगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. ऋण में कमी आएगी. संतोष की भावना बनी रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी. आप अपने प्रभाव को बढ़ाने में सफल होंगे. नौकरी में भी अनुकूलता बनी रहेगी.

लकी नंबर 8
लकी कलर सफेद

कन्या
आपके सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं और आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे में संयम बनाए रखें और किसी के साथ विवाद में न पड़ें. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से बचें. चोट और दुर्घटनाओं से सावधान रहें.

लकी नंबर 1
लकी कलर स्लेटी

तुला राशि वाले उत्तेजना पर नियंत्रण रखें

यदि आप खेलकूद में है तो अध्यापकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और आप उनकी प्रशंसा के पात्र बनेंगे. सरकारी परीक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.

लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी

वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में नोकझोंक हो सकती है

यदि आप नौकरी करते है और कुछ दिनों से वहां कोई समस्या चल रही है या काम का बोझ ज्यादा है तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा और सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी.

लकी नंबर 4
लकी कलर नीला

धनु राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी

तलाकशुदा व्यक्तियों को किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाएंगे. प्रेम संबंधों में रहने वाले व्यक्तियों को किसी मित्र से सहायता मिलेगी. अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी. यात्रा सफल होगी. आंखों में दर्द हो सकता है. वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें. बिना मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी. धन की प्राप्ति होगी.

लकी नंबर 9
लकी कलर पीला

मकर राशि वालो कि कार्यप्रणाली में सुधार होगा

आज आपके भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. ऐसे में उनका ध्यान रखें और उन्हें सावधानी बरतने के लिए कहें. नई योजनाएँ बनेंगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटाए जाएंगे. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेश के लिए शुभ समय है. घर और बाहर सहयोग और प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी

कुंभ राशि वालों कि आत्मिक शांति बनी रहेगी

घर में पूजा और अनुष्ठान के संकेत मिल रहे हैं. रात्रि में कीर्तन का आयोजन भी हो सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आध्यात्मिक बनेगा. इस समय आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और सभी के साथ आपका व्यवहार संतुलित रहेगा. पूजा-पाठ और सत्संग में आपकी रुचि बढ़ेगी. आत्मिक शांति बनी रहेगी. न्यायालय और कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. प्रसन्नता का माहौल रहेगा. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा.

लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा

मीन राशि वाले विवाद को बढ़ावा न दें

यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है और वह कुछ समय से वापस नहीं मिल रहा है, तो दिन की शुरुआत में वह वापस मिल सकता है. यदि आपने कहीं से कर्ज लिया है, तो वहां से भी राहत मिलेगी. क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुरानी बीमारी बाधा उत्पन्न कर सकती है. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन और मशीनरी के उपयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है.

लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola