Aaj Ka Rashifal,11 जनवरी 2024: सट्टे से दूर रहें मेष राशि वाले, धनु का भाग्य साथ देगा, पढ़ें आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jan 2024 6:59 AM
Aaj Ka Rashifal, 11 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,11 जनवरी 2024: आज तारीख है 11 जनवरी 2024 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को आज अपने मामा पक्ष की ओर से कोई शुभ संकेत मिल सकता हैं लेकिन आप उत्तेजित होने से बचे।नौकरी में प्रमोशन व प्रशंसा मिल सकते हैं.नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा.यात्रा लाभदायक रहेगी.लॉटरी व सट्टे के चक्कर में न पड़ें.बेरोजगारी दूर होने के योग हैं.प्रयास करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को आज अपने करियर को लेकर चिंता रहेंगी और आगे क्या करे इसको लेकर उनके मन में संशय बना रहेगा.ऐसे में अपनों से बड़ो का परामर्श अवश्य ले।लेन-देन में सावधानी रखें.धनहानि के योग हैं.आय बनी रहेगी.व्यवसाय में ध्यान दें.चिंता तथा तनाव रहेंगे.फालतू खर्च होगा.कुसंगति से हानि होगी.पुरानी व्याधि उठ सकती है.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा जो उनके मन को आनंदित कर देगा.राजनीति के लोगों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद से बचें।उत्साह बना रहेगा.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा.आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.बेचैनी रहेगी.थकान महसूस होगी.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि के दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना हैं या आप अपने परिवार वालों के साथ मिलकर शाम में मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।दौड़धूप अधिक होगी.व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे.नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा.आय में कमी रहेगी.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 9
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि के सेहत में गिरावट हो सकती है, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जॉब में अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको अपने काम में आसानी होगी.बॉस भी आपके काम से खुश दिखाई देंगे।रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा.वस्तुएं संभालकर रखें.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा.आय बनी रहेगी.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि की किसी विषय में आ रही समस्या सुलझेगी, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा और आप अपनी रुचि के अनुसार उसमे सुधार लाने का प्रयास करेंगे.इसमें आपको अपने माता-पिता का भी साथ मिलेगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे.व्यवसाय लाभदायक रहेगा.नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.काफी समय से अटके काम पूरे होंगे.आय में वृद्धि होगी.वरिष्ठ वक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मानसिक रूप से कोई चिंता घेरे रहेगी जिससे आपको सिर दर्द की शिकायत रह सकती है.ऐसे में किसी अपने के साथ मन की बात अवश्य साझा करें. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी.आय बनी रहेगी.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा.व्यवसाय लाभदायक रहेगा.प्रसन्नता रहेगी.विवाद के मौके टालें.स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि को धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आज के दिन अपना आत्म-मंथन करेंगे और भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रहेंगे.सीनियर्स का मार्गदर्शन भी बहुत काम आएगा.स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे.पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे.शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें.ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक राशि वाले विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जिनका विवाह हो चुका हैं उनके लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा और आपका अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और मजबूत बनेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी.मातहत साथ देंगे.परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.काफी समय से अटके कामों में गति आएगी.व्यवसाय ठीक चलेगा.भाग्य का साथ रहेगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं लेकिन इसके लिए आपका सजग रहना आवश्यक हैं अन्यथा यह अवसर आपके साथ से निकल जाएगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने मित्र से भेंट संभव है जो आपकी यादो को ताजा कर देगा.शाम के समय कही आसपास घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।सामंजस्य बैठाएं.आय में निश्चितता रहेगी.किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा.जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है.विवाद को बढ़ावा न दें.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने टीचर से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती है जिससे उनका मन उदास रहेगा.ऐसे में पूरी मेहनत करे और अच्छे नंबर लाए।नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे.उत्साह तथा प्रसन्नता में वृद्धि होगी.यात्रा लाभदायक रहेगी.सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.निवेश शुभ रहेगा.परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के बोलने में कड़वाहट रहेगी, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










