Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Aug 2024 7:16 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल 10 अगस्त 2024

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज तारीख है 10 अगसत 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024 मेष राशि: आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा. आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पति-पत्नी के बीच यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज के दिन सुलझ जाएगा तथा आपसी समझ बढ़ेगी.
शुभ अंक:9 शुभ रंग:पीला

वृषभ राशि: आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा. सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है. व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे. आज विवाद को बढ़ावा न दें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.
शुभ अंक:2 शुभ रंग:नीला

मिथुन राशि: आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे. उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे. आज का दिन आप स्वादिष्ट भोजन को पकाने में लगा सकते हैं. घरवालों के साथ मौज-मस्ती होगी तथा समय हंसी-खुशी के साथ बीतेगा.
शुभ अंक:3 शुभ रंग: हरा

कर्क राशि: आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. आज बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें. आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.
शुभ अंक:4 शुभ रंग:पीला

सिंह राशि: आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें. भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं. आज स्वास्थ्य के ढीला रहने की आशंका हैं तथा मन में भी आलस छाया रहेगा. किसी बात की चिंता मन में रह सकती है.
शुभ अंक:5 शुभ रंग:गुलाबी

Also Read: Saptahik Rashifal 11 to 17 August: यह सप्ताह किन राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी और किनके लिए शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल

कन्या राशि: आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं. ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरते.
शुभ अंक:6 शुभ रंग:काला

तुला राशि: आज आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी. यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं. धन प्राप्ति सुगम होगी. नौकरी में चैन रहेगा. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी.
शुभ अंक:7 शुभ रंग:ब्लू

वृश्चिक राशि: आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी. क्रोध एवं आवेश से बचें. वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे. घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं. आज सामाजिक कार्यों में रुचि ज्यादा रहेगी.
शुभ अंक:8 शुभ रंग:पीला

धनु राशि: आज का दिन शुभ रहेगा. आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ बढ़ेगा. ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतेंगे तो सही रहेगा.
शुभ अंक:9 शुभ रंग: पीला

मकर राशि: अचानक धन लाभ के योग हैं. आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा. मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक:6 शुभ रंग:हरा

कुम्भ राशि: आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा. आज कार्य सिद्धि का दिन है. मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार आज हल्का रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. कुसंगति से बचें. घर-परिवार की चिंता रहेगी.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक:3 शुभ रंग:अभ्रखी

मीन राशि: आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें. यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें. झंझटों में न पड़ें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी.
शुभ अंक:9 शुभ रंग:पीला

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola