37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के बोलने में कड़वाहट रहेगी, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल

Today horoscope आज का मीन   राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 11 जनवरी 2024 horoscope in hindi : मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मीन:-  आज का दिनमान बढ़िया रहेगा. काम पर पूरा ध्यान रहेगा, जिससे आपको सफलता मिलेगी. मन में खुशी भी रहेगी और कोई इच्छा पूरी होने से दिल बाग बाग महसूस होगा. घर परिवार की स्थिति अभी आप के हक में नजर आएंगी. घरेलू खर्च भी करेंगे. घरवालों का सहयोग मिलेगा. बोलने में कड़वाहट रहेगी, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी के लिए दिन बहुत बढ़िया है. शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आपका प्रिय आज आपके बिजनेस में आपकी मदद करने की इच्छा जताएगा.

लव राशिफल– दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन प्रेमजीवन बिता रहे लोग बहुत खुश नजर आएंगे. अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे.
लकी नंबर – 8
 लकी कलर – पिंक

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

श्री विष्णु चालीसा

दोहा

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।

कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।

चौपाई

नमो विष्णु भगवान खरारी।

कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी।

त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत।

सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥

तन पर पीतांबर अति सोहत।

बैजन्ती माला मन मोहत॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे।

देखत दैत्य असुर दल भाजे॥

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे।

काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन।

दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन।

दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

पाप काट भव सिंधु उतारण।

कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥

करत अनेक रूप प्रभु धारण।

केवल आप भक्ति के कारण॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा।

तब तुम रूप राम का धारा॥

भार उतार असुर दल मारा।

रावण आदिक को संहारा॥

आप वराह रूप बनाया।

हरण्याक्ष को मार गिराया॥

धर मत्स्य तन सिंधु बनाया।

चौदह रतनन को निकलाया॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया।

रूप मोहनी आप दिखाया॥

देवन को अमृत पान कराया।

असुरन को छवि से बहलाया॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया।

मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया।

भस्मासुर को रूप दिखाया॥

वेदन को जब असुर डुबाया।

कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया॥

मोहित बनकर खलहि नचाया।

उसही कर से भस्म कराया॥

असुर जलंधर अति बलदाई।

शंकर से उन कीन्ह लडाई॥

हार पार शिव सकल बनाई।

कीन सती से छल खल जाई॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी।

बतलाई सब विपत कहानी॥

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी।

वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥

देखत तीन दनुज शैतानी।

वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी।

हना असुर उर शिव शैतानी॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे।

हिरणाकुश आदिक खल मारे॥

गणिका और अजामिल तारे।

बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥

हरहु सकल संताप हमारे।

कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे।

दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥

चहत आपका सेवक दर्शन।

करहु दया अपनी मधुसूदन॥

जानूं नहीं योग्य जप पूजन।

होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण।

विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥

करहुं आपका किस विधि पूजन।

कुमति विलोक होत दुख भीषण॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण।

कौन भांति मैं करहु समर्पण॥

सुर मुनि करत सदा सेवकाई।

हर्षित रहत परम गति पाई॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई।

निज जन जान लेव अपनाई॥

पाप दोष संताप नशाओ।

भव-बंधन से मुक्त कराओ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ।

निज चरनन का दास बनाओ॥

निगम सदा ये विनय सुनावै।

पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

Also Read: Aaj Ka Rashifal,11 जनवरी 2024: सट्टे से दूर रहें मेष राशि वाले, धनु का भाग्य साथ देगा, पढ़ें आज का राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे, देखें 11 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Taurus  Horoscope Today: वृषभ राशि का कोई पुराना छुपा हुआ राज बाहर आ सकता है, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि के दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि के सेहत में गिरावट हो सकती है, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि की किसी विषय में आ रही समस्या सुलझेगी, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि को धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक राशि वाले विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वाले लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, आज 11 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले जीवन में साथी की सलाह से आगे बढ़ेंगे, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के बोलने में कड़वाहट रहेगी, आज 11 जनवरी 2024 का  राशिफल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें