आज का मीन राशिफल 18 मार्च 2024: अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

आज का मीन राशिफल 18 मार्च 2024

Today horoscope आज का मीन राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi: मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी. काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे. इनकम में बढ़ोतरी होगी. खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे. गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाएंगे.

लव राशिफल- प्रेमी जीवन को लेकर आप तल्खी बरत सकते हैं और अपनी मनमानी भी कर सकते हैं. आपकी इन हरकतों से प्रेमी का दिल टूट सकता है और आपके प्रेम संबंध एक अनजानी राह पर चल सकते हैं, जिन्हें बस एक बोझे की तरह केवल ढोया जा सकता है.

हेल्थ राशिफल- तनाव से दूर रहना और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोगों की संगति में रहना अच्छा है. आपको हेल्दी डाइट पर ध्यान देने की आवश्यकता है. नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए. मीन राशि के गर्भवती जातकों को बाहर जाते समय सावधान रहने की जरूरत है. स्त्री रोग संबंधी समस्याएं उनके लिए चिंता का कारण बन सकती हैं. मीन राशि के वरिष्ठ जातकों को आज सीढ़ियों का उपयोग करते समय यहां तक कि बस या ट्रेन में चढ़ते समय भी सावधान रहना चाहिए.

शुभ अंक—6
शुभ रंग— लाल

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी. बहुत समय से लटका हुआ विवाद हल हो जाएगा. खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे. सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा.
सोमवार के दिन करे ये उपाय
अगर आप अपने जीवन की पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करें. मान्यता है कि इससे आपके सभी खराब कर्म पुण्य में बदल जाते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola