मकर राशिफल 06 फरवरी 2026: आज लव लाइफ में रहें सावधान, सेहत का रखें ख्याल

Updated at : 06 Feb 2026 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal

आज का मकर राशिफल 06 फरवरी 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2026: मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको जिद्दी बना सकती है और साझेदारी में तनाव दे सकती है. आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से बचें, वरना पार्टनर से अनबन या धोखा मिल सकता है. अपने फैसलों पर खुद भरोसा रखें और किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको बहुत शक्तिशाली लेकिन साथ ही ‘जिद्दी’ भी बना सकती है. करियर में आप जो चाहेंगे उसे हासिल कर लेंगे, लेकिन साझेदारी के काम में आज तनाव बढ़ सकता है. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आज आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.

लव लाइफ: आपके स्वभाव की जिद लव लाइफ में कलह पैदा कर सकती है. मंगल के प्रभाव से आप पार्टनर पर अधिकार जमाने की कोशिश करेंगे, जो उन्हें पसंद नहीं आएगा. आज के दिन थोड़ा लचीला रुख अपनाएं और पार्टनर की पसंद-नापसंद का भी ख्याल रखें.

हेल्थ: सूर्य और मंगल की युति ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है. गुस्से पर काबू रखें और शांत रहने की कोशिश करें. आपको आज सिर के पिछले हिस्से में दर्द या तनाव महसूस हो सकता है. भरपूर पानी पीना और समय पर नींद लेना ही आज की सबसे अच्छी औषधि है.

सावधानी: पार्टनरशिप में काम करने से बचें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें.

उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक-6.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola