ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 3 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 03 Nov 2022 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 3 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

3 नवंबर 2022 राशिफलमेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. कोई व्यक्ति आपके रिलेशन में गलतफहमी लाने को कोशिश करेगा. लंबी यात्रा हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. विशेषकर घुटनों की तकलीफ होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है. विदेश से रिश्ता आ सकता हैं. सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा. आप में आकर्षण शक्ति बेहतरीन रहेगी. वाणी पर संयम रखें. किसी भी प्रकार के टकराव से बचें. लवर की असुविधा का ख्याल रखें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

प्रेम में सब जायज है, यह कहावत आज सार्थक होगी. आपके रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है. लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा. मन में खुशी है. जीवनसाथी का साथ रोमांटिक पल बिताएंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज आपका दिल शैतानी करने का कर रहा है. लवर का इम्तिहान लेने का ख्याल आएगा. किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है. प्रेम संबन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं हैं. कुछ जातकों के जीवनसाथी को उनके अतिरिक्त रिलेशन का पता चल सकता है. घर—परिवार में संपत्ति को लेकर झगड़े हो सकते हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

जिन लोगों की तबीयत खराब चल रही थी, उनकी सेहत में सुधार की संभावना है. जीवनसाथी की वजह से धन में बढ़ोत्तरी आएगी. प्रेमी के साथ कुछ महत्वपूर्ण पल व्यतीत करेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ मूवी अदि प्लान कर सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

बच्चों का परीक्षा परिणाम टेंशन दे सकता है. आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है. विवाह संपन्न हो सकता है. सोशल साइट्स पर आपकी पोस्ट को काफी लाइक्स मिल सकते हैं. अपने साथी के साथ अपनी फोटो अपडेट करें. विदेश में नया रिलेशन बन सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

पति-पत्नी का आपसी तालमेल जीवन में संतुलन लाएगा. प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है. साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी. सरकारी कर्मचारियों की तरक्की की संभावना है..

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

आप आपकी किसी पारिवारिक मित्र के साथ तकरार हो सकती है. बगैर किसी बात के होने वाली इस लड़ाई—झगड़े से आप बचें. आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आज आपको फायदा मिलेगा. पत्नी से धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिससे घर में सुख—शांति आएगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

ऊर्जा से भरे रहेंगे. आपका प्रेमी आप पर पूरा विश्वास करता है. आपकी यह सोच आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नाव को किनारे लगा देगी. हर प्रकार से फायदे का दिन है. धन संपत्ति से फायदा मिल सकता है. लवर से किसी भी प्रकार की बहस से बचें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

घर पर आपके लव रिलेशन को लेकर काफी बहस होगी. आज आपका मन खुश रहेगा क्योंकि साथी के साथ नज़दीकियां बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में भी नोंक-झोंक चलती रहेंगी. नेट एवं सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध बन सकते हैं. बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आप में आकर्षण शक्ति गजब की है. प्रेमी के कानों में प्यार के बोलकर उसका दिल जीत लेंगे. ऑफिस में विपरीत लिंग के जातक आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं. आज आपको जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास पर नियंत्रण करने की जरूरत है. आप अपने साथी पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ लांग ड्राइव पर जा सकते हैं. आपकी मीठी—मीठी बातें उसका मन मोह लेंगी. लव मैरिज के योग बन रहे हैं. अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं और सगाई के लिए भी दिन शुभ है. मैरिड कपल रोमांटिक पल बिताएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola