Aaj Ka Love Rashifal, 19 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jan 2023 9:22 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है. पति-पत्नि के बीच समय की कमी हो सकती है. अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है. आज के दिन लव लाइफ में रुकावटे दूर होंगी. आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर से बहस करने से बचें. सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है. आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है. इसलिए सोच-समझकर ही कुछ बोले. आज के दिन लव लाइफ सामान्य रहेगी. इससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला ना लें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है. पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है. विवाद होने पर बात को खत्म करने की पहल करें. अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है. प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा. कोई छोटी बात आपको ज्यादा परेशान कर सकती है. सोच समझकर ही कुछ बोलें. यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आज आपको खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा. आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं. पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा. सहयोगी से आकर्षण बढ़ेगा. आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताएं. इससे नीरसता खत्म होगी. किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 रोमांस कर सकते हैं. अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित भी हो सकते हैं. अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है. आज के दिन आपका साथी परेशान रहेगा. इसलिए तनाव को दूर करने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेमी के मन का ख्याल रखें. अपने पार्टनर की बात पर ध्यान दें. पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है. आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें. इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा. जो किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है. पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव परेशान कर सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना बन रही है. आज आपको प्रपोजल मिल सकता है. आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे. आज आपकी तारीफ होगी. पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा. इससे मानसिक तनाव रहेगा. पार्टनरशिप में मनमुटाव हो सकता है. आज पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है. पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे.प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के दिन सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है. आज रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकेंगे. पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा. पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी. आज आपके रोमांटिक मूड में रहेंगे.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. आज का दिन लव लाइफ नार्मल रहेगी. पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा. आज पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा. शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola