Aaj Ka Love Rashifal, 7 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jun 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 7 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम-मोहब्बत को लेकर दिन मिला-जुला सा कहा जाएगा. आप चाहते हैं कि संबंध आपके मनोनुकूल बने तब आपको कुछ रोमांचक करने की जरूरत है. कुछ बातें ऐसी होनी चाहिए जो प्रेरणा से भरी हों, जिन्हे सुनकर सामने वाला उत्साह से भर जाए.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 आज आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा देखा जा सकता है. एक बुरे दौर का अंत होकर नए दायरे में प्रवेश का समय है. उससे पहले आपको खुद से अपना विश्लेषण करने की जरूरत है. अपने आप पर एक नजर डालें और कुछ बदलाव करें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज बहुत सी चीजें आपको अपने हाथों से फिसलती नजर आएंगी लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होगा. आपको ऐसा महसूस क्यूं हो रहा है कि इसके पीछे का कारण जानने का प्रयास आपको करना चाहिए. क्या पता यह केवल आपके मन का भ्रम हो.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है. प्रेमी जीवन में जैसा आप चाहते हैं, वैसा ही होने का दिन है खासकर जब रोमांस की बात हो. यदि आपकी रिलेशनशिप नई है तब आज का दिन खुद को साबित करने का हो सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन आपके व्यस्त रहने का दिन हो सकता है. अगर ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति प्रतिकूल चल रही है तब आपको कुछ समय शांत रहना चाहिए. आप दोनों कुछ अपने आवश्यक कार्यों को निपटा सकते हैं या मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अजीबो-गरीब सा हो सकता है. प्रेमी के व्यवहार को लेकर आप उदास हो सकते हैं क्योंकि जैसी ऊर्जा आप महसूस करेंगे वैसा करंट प्रेमी नहीं महसूस करेगा. प्रेम संबंधों को अपने अनुरूप बनाने का प्रयास करें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेम संबंध दिन ब दिन बोरियत भरे हो रहे हैं इसलिए इनमें जान फूंकने की जरूरत आ पड़ी है. आप दोनों अपनी ऊर्जा को एकत्रित करें और संबंधों को फिर से सुचारू रूप से चलाने का प्रयत्न करें. एक बार संबंधों ने रफ्तार पकड़ ली तब रूकने का नाम नहीं होगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 प्रेमी जीवन को लेकर आप बाधाओं का सामना कर सकते हैं या प्रेमी की किसी बात को लेकर आप बहुत चिढ़ सकते हैं. आप बात नहीं करना चाहेंगे और संबंध विच्छेद तक का ख्याल आपके मन में एक बार के लिए आ सकता है, लेकिन संबंध विच्छेद करना आसान नहीं है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव-लाइफ को लेकर आप दोनों को अब गंभीर हो जाना चाहिए. अभी भी आप दोनों बचकाना हरकतें कर देते हैं. आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसे रिलेशनशिप के लिए स्वास्थ्यवर्धक नहीं माना जा सकता है, यह बात आपको देर में समझ आएगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेमी से बहसबाजी होने का दिन है जबकि आपको बेफिजूल की बहस से बचना चाहिए. बहस होने से बहुत से गड़े मुद्दे उखड़ सकते हैं जो आपकी रात की नींद उड़ा देंगे. आप बहुत ज्यादा चिंता में रहेंगे जबकि आपको नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आपकी लव-लाइफ में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है, भले वह आपका कोई पारीवारिक सदस्य क्यूं ना हो. प्रेमी जीवन के कई पहलुओं को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं और आपका आगे क्या प्लान है आदि बातों को भी आपसे पूछ सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेमी जीवन को लेकर आप तल्खी बरत सकते हैं और अपनी मनमानी भी कर सकते हैं. आपकी इन हरकतों से प्रेमी का दिल टूट सकता है और आपके प्रेम संबंध एक अनजानी राह पर चल सकते हैं, जिन्हें बस एक बोझे की तरह केवल ढोया जा सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola