Kark Horoscope Today: कर्क राशि वाले किसी से विवाद ना करें, जानें 8 फरवरी 2024 का राशिफल
Today horoscope आज का कर्क राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 8 फरवरी 2024 horoscope in hindi : कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कर्क राशिफल – आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जो व्यक्ति विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी. आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा. धार्मिक यात्रा का भी योग है. आप थोड़े चंचल रहेंगे. माता का सुख मिल सकता है. आज आप किसी से विवाद ना करें. नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है.
लव राशिफल- पुराने प्रेमी से सदा के लिए नाता तोड़ने का एक अहम फैसला आप आज लेने वाले होगें. जो संबंध आगे बढ़ने वाले नहीं हैं तब उनके बारे में अब आप ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहेंगे. आप एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले लेंगे.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए