Aaj Ka kanya Rashifal 8 April 2024: आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, नौकरी में यात्रा के योग
Aaj ka Kanya rashifal 12 April 2024
Aaj ka Kanya rashifal 8 April 2024: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Aaj Ka kanya Rashifal 8 April 2024: कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, कारोबार की स्थिति में सुधार होगा.ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं. परिश्रम अधिक रहेगा. धन में वृद्धि होगी, वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे. नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं. रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे. आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं. परिवार में स्थिति अभी यथावत रहेगी. यदि आपका कोई संपत्ति के क्रय विक्रय का मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसमें परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसमें वह सफल अवश्य होंगे. किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें.
सावधानी:- अपने आंख के प्रति सचेत रहें, मानसिक तनाव से बचे. पारिवारिक मतभेदों से जितना हो सकें अपने आप को बचाएं.
उपाय- कन्या राशि वाले आज चैत्र अमावस्या पर मौसमी फल एवं सब्जी का दान करें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए