साप्ताहिक भविष्यफल: वृश्चिक राशि वालों के रुकेंगे जरूरी काम, जानें अन्य का हाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 10:43 AM
पं. श्रीपति त्रिपाठीज्योतिषाचार्य (आचार्यद्वय), पीएचडी रिसर्च फेलो, संपर्क : 09430669031 मेष : कोई शुभ समाचार परिवार में हर्ष लेकर आयेगा. करीबी लोगों या पड़ोसियों के विवाद से दूर ही रहें, अन्यथा चपेट में आ सकते हैं.साझेदारी में कोई कार्य करना उचित नहीं है. बच्चों और छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने का शुभ संकेत दे […]
पं. श्रीपति त्रिपाठी
ज्योतिषाचार्य (आचार्यद्वय), पीएचडी रिसर्च फेलो, संपर्क : 09430669031
मेष : कोई शुभ समाचार परिवार में हर्ष लेकर आयेगा. करीबी लोगों या पड़ोसियों के विवाद से दूर ही रहें, अन्यथा चपेट में आ सकते हैं.साझेदारी में कोई कार्य करना उचित नहीं है. बच्चों और छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने का शुभ संकेत दे रहा है.
वृष: जीवन में प्रेम, रोमांस बना रहेगा, मगर सप्ताह के मध्य में आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इसे लेकर तनाव भी रह सकता है. बेवजह आप पर कोई आरोप लग सकता है. सप्ताहांत में घर के किसी बुजुर्ग के सेहत में गिरावट आ सकती है.
मिथुन: घर में खुशी का वातावरण रहेगा. परिजनों के संग सुखद पल का हिस्सा बनेंगे. कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा और उससे लाभ प्राप्त होने की संभावना है. अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त करेंगे. कानूनी मामले में आप विजयी होंगे. खर्च में वृद्धि होगी.
कर्क: घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है. माता या पिताजी की सेहत में कुछ कमी देखी जा सकती है. संपत्ति में निवेश की संभावना बन रही है. मित्रजनों का सहयोग मिलेगा.
सिंह: दोस्तों एवं रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से लगे रहेंगे. अच्छे परिणाम के हकदार बनेंगे. माता-पिताजी की सेवा करते रहें. बुजुर्गों के आशीर्वाद से सब कुशल होगा.
कन्या: संतान की सेहत इस सप्ताह दुरुस्त रहेगी. अपने किसी कार्य के लिए परिवार-समाज में प्रशंसा के पात्र बनेंगे. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य का वातावरण देखने को मिलेगा. मित्रों का आना-जाना लगा रहेगा. अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लें.
तुला: कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है, मगर व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है. पीठ पीछे किसी की आलोचना न करें. बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर मानें. इन दिनों पैसे की कमी से परेशान हो सकते हैं. अत्यधिक भागदौड़ करेंगे. हनुमान जी की अराधना करें.
वृश्चिक: पारिवारिक मामलों के चलते कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं. इस स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें. कैरियर के लिए सप्ताह शुभ होने के संकेत दे रहा है. वाहन, घर, जमीन आदि संपत्ति में निवेश का योग बन रहा है. सोच-समझ कर लेन-देन करें.
धनु: इन दिनों आपको किसी क्षेत्र में उच्च लाभ की प्रबल संभावना है. सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आय में वृद्धि के शुभ संकेत हैं. पारिवारिक जीवन सामान्य रहनेवाला है. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और बच्चों के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा.
मकर: इन दिनों आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं. मन प्रफुल्लित रहेगा. परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है या ऐसे किसी अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे. असंयमित खान-पान से सेहत में गिरावट हो सकती है. सचेत रहना होगा.
कुंभ: सप्ताह का मध्य आपके लिए उत्तम रहनेवाला है. लंबे समय से रुकी हुई आपकी कोई इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है. सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे और घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा. आप किसी जगह घूमने जा सकते हैं.
मीन: दान-धर्म के कार्यों में आप रुचि लेंगे. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. कार्य में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी. संतान सुख की प्राप्ति होगी. आमदनी बढ़िया रहेगी. सामाजिक जीवन का आनंद लेंगे. प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका उठना-बैठना होगा.
सप्ताह के व्रत-त्योहार
29-सितंबर : शारदीय नवरात्र आरंभ, घटस्थापन, अग्रसेन जयंती.
02-अक्तूबर : गणेश चतुर्थी व्रत, गांधी व शास्त्री जयंती.
05-अक्तूबर : सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परि. दिन 2:15 तक.
06-अक्तूबर : महाष्टमी व्रत, महानवमी व्रत, अन्नपूर्णा परि. दिन 2:15 तक.
07-अक्तूबर : महानवमी-बंगाल, बुद्ध जयंती.
08-अक्तूबर : विजयादशमी, अपराजिता पूजन, शस्त्रपूजा, माधवाचार्य जयंती.
11-अक्तूबर : प्रदोष व्रत, चित्रा सूर्य रा.9:52.
13-अक्तूबर : स्नान-दान-व्रत पूर्णिमा, शरद् पूर्णिमा, वाल्मिकी जयंती, मीराबाई जयंती.
17-अक्तूबर : संकष्टी करवा चौथ व्रत चं. उ. रा. 7:58, नक्कटैया-वाराणसी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










