ePaper

जानें इस साप्ताह क्‍या कहता है आपका भविष्यफल

Updated at : 02 May 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
जानें इस साप्ताह क्‍या कहता है आपका भविष्यफल

पं. श्रीपति त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य (आचार्यद्वय) मेष आपके लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. अनेक स्रोतों से लाभ मिल सकता है. संतान की सेहत के प्रति सतर्कता रखनी होगी. केतु की चतुर्थ भाव में गोचरीय स्थिति आपके आध्यात्मिक क्रियाकलापों में बढ़ोतरी करेगी. मिथुन आपको अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान, […]

विज्ञापन

पं. श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिषाचार्य (आचार्यद्वय)

मेष

आपके लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. अनेक स्रोतों से लाभ मिल सकता है. संतान की सेहत के प्रति सतर्कता रखनी होगी. केतु की चतुर्थ भाव में गोचरीय स्थिति आपके आध्यात्मिक क्रियाकलापों में बढ़ोतरी करेगी.

मिथुन

आपको अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा व आर्थिक लाभ होने के पूरे संकेत हैं. बेहतरीन काम के चलते कामकाज में उन्नति की प्रबल संभावना है. आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.

वृष

घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है. रिश्तों में प्रेम तो रहेगा, परंतु कुछ मतभेद भी रह सकता है. कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना सही रहेगा. खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी. बुजुर्गों की सलाह मानें.

कर्क

पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने की संभावना है. व्यापार में नये स्रोतों से लाभ संभव है. आर्थिक क्षेत्र में संभलकर कदम बढ़ाने होंगे. आपमें आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा. अपने स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है.

सिंह

इस सप्ताह आपको कोई बड़ा आकस्मिक लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विस्तार के नये अवसर बनेंगे. यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं, तो सफल रहेंगे. संतान से भरपूर खुशियां प्राप्त होंगी. साथ ही पिता तथा संतान का स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

कन्या

यह सप्ताह आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है. आपकी नियमित आय का श्रोत बरक़रार रहेगा. परिवार में लोगों के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता बढ़ेगी. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभायेंगे.

तुला

आपको कार्य का श्रेष्ठ परिणाम मिलने की संभावना है. भूमि-मकान-वाहन से जुड़ा कोई लाभ संभव है. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. शरीर निरोगी रहेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में वृद्धि होगी.

वृश्चिक

इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र में आप जी-तोड़ परिश्रम करेंगे. आपको अनेक स्रोतों से लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी. संतान को शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा. भाई-बहन निजी या व्यावसायिक जीवन में आश्चर्यजनक प्रगति कर सकते हैं.

धनु

इस सप्ताह जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. अचल संपत्ति के सौदे से आप धन कमाने में सफल रहेंगे. उधार दिये पैसे वापस मिल सकते हैं. आपके अटके हुए धन संबंधी कार्य संपन्न होने की पूर्ण संभावना रहेगी.

मकर

इस सप्ताह आपके साहस, पराक्रम, बुद्धि व कौशल में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे. संतान से आपको भरपूर ख़ुशियां प्राप्त होंगी. नौकरी अथवा रोजगार में तरक्की के नये प्रस्ताव मिलेंगे. पारिवारिक ख़ुशियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

कुंभ

आपकी कार्यकुशलता व प्रतिभा को परिवार व समाज में पूरा सम्मान मिलेगा. यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. आपको वैवाहिक जीवन के मामले में संयम व धैर्य से काम लेना होगा. जीवनसाथी में आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा.

मीन

इस सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ है. प्रेम प्रसंगों में आप दिन-प्रतिदिन वृद्धि पायेंगे. अपने प्रेमी के स्वभाव में आप एक परिपक्वता महसूस करेंगे. आप मित्रों के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा सावधान रहें. बड़े-बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola