Ranchi Crime News: दोस्त की पत्नी के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव, गोलीबारी में महिला घायल
Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, तो एक महिला को गोली मार दी गयी. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले रिम्स और बाद में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजामनगर में युवक का शव महिला के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. पुुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, तो एक महिला को गोली मार दी गयी. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले रिम्स और बाद में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजामनगर में युवक का शव महिला के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. पुुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर में एक महिला पर गोली चलायी गयी. घटनास्थल से कारतूस के 5 खाली खोखे बरामद हुए हैं. इस महिला के कमरे में अखलाक अहमद उर्फ राजू (30) का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला. महिला के अखलाक से कथित तौर पर अवैध संबंध थे. वहीं, महिला के पति और अखलाक के बीच पैसे के लेन-देन के विवाद की बात भी कही जा रही है.
पुलिस ने बताया है कि अखलाक अहमद अपने दोस्त इरशाद के साथ पिछले 8 साल से उसके घर में रह रहा था. हरमू मंडी में दोनों दोस्त पार्टनरशिप में फल का कारोबार करते थे. इस घटना के पीछे रुपये के लेन-देन का मामला भी बताया जा रहा है. इरशाद का कहना है कि अखलाक पर उसका 10 लाख रुपये का बकाया था, जो वह नहीं दे रहा था.
Also Read: झारखंड के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दी अपराधियों का एनकाउंटर करने की खुली छूट
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद था. रविवार को सुबह 7 बजे इरशाद और अखलाक के बीच विवाद बढ़ गया और गोली चल गयी. गोली लगने से इरशाद की पत्नी, जो 6 बच्चों की मां है, गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया गया है कि एक गोली महिला के स्पाइन में अटक गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी, सीआइडी की टीम, डीएसपी और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की.
Also Read: Good News: LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बिना OTP के भी मिलेगा सिलिंडर, WhatsApp से ऐसे करें बुकिंग
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए