ePaper

LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बिना OTP के भी मिलेगा सिलिंडर, WhatsApp से ऐसे करें बुकिंग

Updated at : 01 Nov 2020 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बिना OTP के भी मिलेगा सिलिंडर, WhatsApp से ऐसे करें बुकिंग

Good News, LPG Cylinder Booking, WhatsApp: रसोई गैस के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए 1 नवंबर से जो ओटीपी अनिवार्य करने की योजना थी, उसे फिलहाल स्थिगत कर दी गयी है. अब लोगों को बिना ओटीपी के भी गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी होगी.

विज्ञापन

Good News, LPG Cylinder Booking, WhatsApp: रांची : रसोई गैस के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए 1 नवंबर से जो ओटीपी अनिवार्य करने की योजना थी, उसे फिलहाल स्थिगत कर दी गयी है. अब लोगों को बिना ओटीपी के भी गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी होगी.

घरेलू गैस सिलिंडर की चोरी रोकने के लिए गैस कंपनी की योजना 1 नवंबर से गैस डिलिवरी के समय ओटीपी अनिवार्य करने की थी. पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने इस व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया है. वर्तमान में पुरानी व्यवस्था ही चालू रहेगी.

इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अमीन ने कहा कि गैस सिलिंडर की डिलिवरी के समय वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहेगी. ओटीपी को अभी अनिवार्य नहीं किया गया है. रांची में भी यह व्यवस्था रविवार (1 नवंबर, 2020) से शुरू होने वाली थी.

Also Read: Aadhaar Date of Birth Update: आधार कार्ड में गलत है जन्म तिथि, तो ऐसे करें सुधार

हालांकि, इंडेन के ग्राहकों को आज से ही नये नंबर से अपने सिलिंडर की बुकिंग करानी होगी. इंडेन गैस की बुकिंग का नया नंबर 7718955555 है. अब पुराना नंबर काम नहीं करेगा. आइवीआरएस (IVRS) या एसएमएस (SMS) के जरिये गैस बुकिंग की सुविधा होगी.

ग्राहकों को नये नंबर की जानकारी के लिए उनके निबंधित मोबाइल नंबर पर मैसेज पहले ही भेज दिया गया है. नयी व्यवस्था के तहत लोग ग्राहक व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिये भी गैस की बुकिंग कर सकेंगे. यह बेहद आसान है. कंपनी का व्हाट्सएप्प नंबर 7588888824 है.

Also Read: Indane Gas Booking Number: आपके पास नहीं है ये नंबर, तो घर नहीं पहुंचेगा LPG सिलिंडर
WhatsApp पर ऐसे करें सिलिंडर की बुकिंग

WhatsApp पर REFILL टाइप करें और फोन नंबर 7588888824 पर सेंड कर दें. हां, जिस फोन से आप मैसेज भेज रहे हैं, वह कंपनी में आपका रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए. तभी आप इस व्यवस्था के तहत सिलिंडर की बुकिंग करवा सकेंगे.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola