झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में Google पर क्या-क्या खोज रहे लोग

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के बारे में इंटरनेट पर तरह-तरह की जानकारी गूगल से मांगी जा रही है. हेमंत सोरेन की पत्नी, उनके पिता, ससुर और बेटे के बारे में भी लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. देखें क्या-क्या है सर्च में...
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren). 29 दिसंबर 2022 को हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद की महागठबंधन (JMM-Congress-RJD Grand Alliance) सरकार के तीन साल पूरे हो जायेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में सर्च इंजन गूगल (Google) पर लोग तरह-तरह से जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में लोग क्या-क्या सर्च करते हैं (What People Search About Hemant Soren on Google).
अगर आप हेमंत सोरेन का नाम गूगल में डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि सबसे ज्यादा लोग उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. 45 सेकेंड में 16,60,000 लोगों ने hemant soren wife (हेमंत सोरेन की पत्नी) सर्च किया. इंटरनेट पर यूजर्स ने हेमंत सोरेन के पिता के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के पिता का नाम भी लोग जानना चाहा. नेटिजेंस ने hemant soren father (हेमंत सोरेन के पिता) और kalpana soren father name (कल्पना सोरेन के पिता का नाम) सर्च किया.
Also Read: Hemant Soren ने ईडी को लिखी तीन पन्ने की चिट्ठी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल पर भी लगाये गंभीर आरोप
इतना ही नहीं, पिछले 52 सेकेंड में कम से कम 13,50,000 यूजर्स ने गूगल से पूछा- hemant soren which party (हेमंत सोरेन किस पार्टी से हैं). इसके अलावा इंटरनेट यूज करने वालों की दिलचस्पी हेमंत सोरेन की पत्नी की उम्र जानने में भी रही. एक मिनट से भी कम समय में 1,10,000 यूजर्स ने गूगल से पूछा- hemant soren wife age (हेमंत सोरेन की पत्नी की उम्र कितनी है).
इंटरनेट यूजर्स गूगल से यह भी पूछते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी के हैं. जी हां. इसी सवाल को अलग-अलग तरीके से गूगल पर सर्च किया जा रहा है. लोग पूछते हैं- jharkhand chief minister which party (झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी से हैं), jharkhand chief minister party name (झारखंड के मुख्यमंत्री की पार्टी का नाम बतायें), jharkhand chief minister belongs to which party (झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी के सदस्य हैं), jharkhand which party cm (झारखंड में किस पार्टी के मुख्यमंत्री हैं) और jharkhand cm party name hindi (झारखंड के मुख्यमंत्री की पार्टी का नाम हिंदी में बतायें).
Also Read: Jharkhand News : 1932 का खतियान, पुरानी पेंशन योजना और बीजेपी को लेकर क्या बोले सीएम Hemant Soren
हेमंत सोरेन के बारे में लोग कई और जानकारियां भी चाहते हैं. इसमें हेमंत सोरेन का मोबाइल नंबर, उनके बेटे और उनकी शिक्षा शामिल है. यूजर्स गूगल से हिंदी में पूछते हैं, ‘हेमंत सोरेन के मोबाइल नंबर.’ कुछ लोग hemant soren son (हेमंत सोरेन के बेटे) सर्च करते हैं, तो एक मिनट के भीतर 4,14,000 लोग hemant soren education (हेमंत सोरेन की शिक्षा) भी सर्च करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




