ePaper

क्या है बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट? नक्सलियों के गढ़ रहे क्षेत्र में 100 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार

Updated at : 05 Feb 2023 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
क्या है बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट? नक्सलियों के गढ़ रहे क्षेत्र में 100 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार

बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (बीपीडीपी) की मदद से उन लोगों और गांवों का विकास होगा, जो दशकों से सरकारी योजनाओं से वंचित थे. इस योजना के तहत सरकार ने गढ़वा जिले की टेहरी पंचायत के 11 गांवों और लातेहार जिला की अक्सी पंचायत के 11 गांवों का संपूर्ण विकास करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

What is Budha Pahad Development Project: झारखंड के लातेहार, गढ़वा से लेकर छत्तीसगढ़ तक फैला बूढ़ा पहाड़ हाल के दिनों तक नक्सलियों का गढ़ (Strong Hold of Naxalites) था. सुरक्षा बलों की मदद से बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त (Budha Pahad Now Naxal Free) करा लिया गया है. अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपने राज्य की सीमा में बूढ़ा पहाड़ और उससे सटे गांवों के विकास पर जोर दे रही है. इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (BPDP) तैयार किया है.

गढ़वा, लातेहार के 11-11 गांवों में बहेगी विकास की गंगा

बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (बीपीडीपी) की मदद से उन लोगों और गांवों का विकास होगा, जो दशकों से सरकारी योजनाओं से वंचित थे. इस योजना के तहत सरकार ने गढ़वा जिले की टेहरी पंचायत के 11 गांवों और लातेहार जिला की अक्सी पंचायत के 11 गांवों का संपूर्ण विकास करने का निर्णय लिया है.

11 हजार लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, होंगे ये काम

बीपीडीपी का फायदा टेहरी, खपरी महुआ, हेसातु, बहेराटोली, तुमेरा, तुरेर समेत अन्य गांवों के कम से कम 11 हजार लोगों को योजना का लाभ मिलेगा. इन गांवों में आधारभूत संरचना तथा सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे, जहां लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी. सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ खेल के मैदान भी विकसित किये जायेंगे.

Also Read: Jharkhand News: बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों का मिला अत्याधुनिक हथियार,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता
27 जनवरी 2023 को बूढ़ा पहाड़ पर गये थे सीएम हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद 27 जनवरी 2023 को इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने इलाके के विकास का वादा वहां के लोगों से किया था. इस योजना के तहत दुर्गम बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के झाऊल डेरा में 25 केवी और हेसातू, बहेराटोली, तुमेरा, खपरी महुआ, तुरेर, पोलपोल गांव को सौर ऊर्जा से रौशन करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है.

बूढ़ा पहाड़ पर बसे गांवों में बदलाव की कहानियां

सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर गांवों में विकास का दावा किया है. इसके लिए चार लोगों की बदलाव की कहानियां भी अखबारों में प्रकाशित करायी गयी हैं. इसमें टेहरी की विंको टोप्पो, तुरेर के मंगन किसान, तुमार के धीरन बिरजिया और टेहरी की मयंती मिंज की कहानी बतायी गयी है. इन सभी ने कहा है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है.

विंको टोप्पो को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का मिला लाभ

टेहरी की विंको टोप्पो कहती हैं कि बोलेरो वाहन के लिए उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ मिला. अब जल्द ही उनके पास अपना वाहन होगा. तुरेर के मंगन किसान कहते हैं कि मुख्यमंत्री के आने के बाद से उन्हें सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिला है. बकरी पालन के लिए बकरियां मिलीं और पशु शेड भी स्वीकृत हुआ. उनकी पत्नी को भी योजना का लाभ मिला है.

Also Read: PHOTOS: 100 करोड़ से होगा झारखंड के बूढ़ा पहाड़ का विकास, CM हेमंत ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन
धीरन बिरजिया के पोते-पोतियों की पढ़ाई के लिए हर माह 6,000 रुपये

तुमेरा गांव के धीरन बिरजिया की बेटे-बहू की मौत हो चुकी है. उनके चार बच्चों की जिम्मेदारी बुजुर्ग दंपती के कंधे पर आ गयी. सरकार इन बच्चों की पढ़ाई के लिए हर महीने 6,000 रुपये दे रही है. धीरन को वृद्धा पेंशन भी मिलने लगी है. टेहरी गांव की मयंती मिंज के पति का निधन हो चुका है. अब उन्हें पेंशन मिल रही है. आवास योजना कालाभ मिला है. राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी मिल गया है.

इन योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ
इन योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ

झारखंड सरकार ने दावा किया है कि बूढ़ा पहाड़ पर रहने वाले लोग दशकों से योजनाओं से वंचित थे. अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है. जिन योजनाओं का लाभ मिलने की बात सरकार ने कही है, वो इस प्रकार है :

  • सर्वजन पेंशन योजना

  • आवास योजना

  • राशन कार्ड

  • अंत्योदय राशन कार्ड

  • जॉब कार्ड

  • ई-श्रम कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • दीदी बाड़ी योजना

  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना

  • बिरसा आवास योजना

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola