ePaper

Weather Forecast Jharkhand : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश के साथ वज्रपात

Updated at : 09 Sep 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश के साथ वज्रपात

Weather Forecast Jharkhand : रांची : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश हो सकती है और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसलिए इस दौरान घर से बाहर निकलने या खेत-खलिहान में काम करनेवाले किसान सतर्क रहें और स्थिति में सुरक्षित जगह पर चले जाएं, ताकि जान-माल के नुकसान से समय रहते बचा जा सके.

झारखंड में पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें, तो इस दौरान झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर राजधानी रांची में भी रह सकता है.

झारखंड में सप्ताहभर से मॉनसून सक्रिय है. इस कारण करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो रही है. सोमवार और मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के आसपास हुई है. यहां पिछले 24 घंटे में करीब 76 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : कोरोना के 2682 नये केस, 12 संक्रमितों की मौत, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54502

झारखंड में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. ऐसे में आप सावधान रहें. घर से बाहर निकले पर सतर्क रहें. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई.

Also Read: कैबिनेट के अहम फैसले : म्यूटेशन बिल मंजूर, एडीसी अब रद्द कर सकेंगे जमाबंदी

सप्ताहभर से झारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण सोमवार को जोरदार बारिश के साथ वज्रपात हुई थी. जोरदार बारिश का असर राजधानी रांची समेत कई जिलों में देखा गया था. रामगढ़ में वज्रपात से दो की मौत हो गयी थी. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें, तो वज्रपात की आशंका है. इसलिए घर से जब भी निकलें, तो सावधानी रखें.

Also Read: Jivitputrika Vrat 2020: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानिए व्रत के दौरान किन बातों को ध्यान रखना है जरूरी…

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola