झारखंड: रांची में थम नहीं रहा रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम तुपुदाना लिंक रोड के कोजाटोली के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

विज्ञापन

नामकुम, राजेश वर्मा. झारखंड की राजधानी रांची में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज मंगलवार को नामकुम क्षेत्र में बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही बाइक सवार दो युवतियों की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इधर, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल युवक एडमिट

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम तुपुदाना लिंक रोड के कोजाटोली के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. युवती नामकुम चाय बागान की थी, जबकि युवक घाघरा का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. बाइक संदीप तिर्की के नाम से रजिस्टर्ड है.

Also Read: 14.67 करोड़ से तपोवन मंदिर व आसपास के इलाके होंगे विकसित, सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला, ये है एक्शन प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola