Jharkhand News: रांची के चान्हो के सीओ जफर हसनात किए गए सस्पेंड, अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

रांची जिले के चान्हो के अंचलाधिकारी (सीओ) जफर हसनात (चतुर्थ ‘सीमित’ बैच) को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

चान्हो : रांची के चान्हो के सीओ (अंचलाधिकारी) जफर हसनात को निलंबित कर दिया गया है. जफर हसनात पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छलपूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निलंबन की अधिसूचना जारी

रांची जिले के चान्हो के अंचलाधिकारी (सीओ) जफर हसनात (चतुर्थ ‘सीमित’ बैच) को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इन पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छल पूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है.

ये है मामला

रानी चांचो स्थित खाता नंबर 143, प्लॉट नंबर 1159 की सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने व बाउंड्री कराये जाने के मामले को लेकर एक साल पहले चान्हो में हंगामा हुआ था. बाद में 15 जनवरी 2022 को पाड़हा के लोगों ने सामूहिक रूप से इस जमीन पर की गयी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

Also Read: Shri Sammed Shikharji पर अपना फैसला वापस ले झारखंड की Hemant Soren सरकार, बोले रांची के सांसद संजय सेठ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola