रांची पुलिस को मिली सफलता, ओरमांझी में अफीम के साथ चार गिरफ्तार, नामकुम में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए तत्पर है. इसके लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज रांची की ओरमांझी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अफीम व डोडा के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. नामकुम पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त की है.

विज्ञापन

रांची : रांची पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए तत्पर है. इसके लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज रांची की ओरमांझी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अफीम व डोडा के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. नामकुम पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update :
कोरोना के 623 नये केस, 13 की मौत, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 18878

अपराध पर नियंत्रण के लिए रांची पुलिस कड़े तेवर दिखा रही है. इसके लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. आज रांची की ओरमांझी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ओरमांझी पुलिस ने 17 किलो अफीम व 93 बोरी डोडा बरामद किया है. इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस ने एक ट्रेलर को भी जब्त किया है.पुलिस ने अफीम की तस्करी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: झारखंड में 20 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, दवा खिलायेंगे स्वास्थ्यकर्मी

रांची पुलिस अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में आज रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के हेसाबेरा में नामकुम पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया. नामकुम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इस आधार पर पुलिस ने करीब एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर दिया.

Also Read: ‘लोग बोलते थे, 10वीं पास शिक्षा मंत्री क्या करेगा? तभी पढ़ने की ठानी’, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कही ये बात

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola