ePaper

अध्यादेश पर अरविंद केजरीवाल को मिला हेमंत सोरेन का समर्थन, बोले- संविधान से छेड़छाड़ कर रही मोदी सरकार

Updated at : 02 Jun 2023 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यादेश पर अरविंद केजरीवाल को मिला हेमंत सोरेन का समर्थन, बोले- संविधान से छेड़छाड़ कर रही मोदी सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा में भाजपा बहुमत में है. लेकिन, राज्यसभा में अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जायें, तो इस अध्यादेश को हराया जा सकता है. अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है.

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है. दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही. सुप्रीम कोर्ट ने जो शक्तियां दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दी थी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वो सारी शक्तियां वापस लेने के लिए एक अध्यादेश पारित किया है. इस अध्यादेश को मानसून सत्र में संसद में पेश किया जायेगा. इस अध्यादेश को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा.

राज्यसभा में हम भाजपा को हरा सकते हैं : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा में भाजपा बहुमत में है. लेकिन, राज्यसभा में अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जायें, तो इस अध्यादेश को हराया जा सकता है. अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश को दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय बताया. कहा कि केंद्र सरकार ने जो किया, वह दिल्ली की जनता का अपमान है.

रात के अंधेरे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लोगों के जनतांत्रिक हक छीन लिये. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमसे बहुत-सी शक्तियां छीन ली थी. 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को वो सारी शक्तियां लौटा दीं. लेकिन, 19 मई को रात के अंधेरे में एक अध्यादेश जारी करके मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया.

जो दिल्ली के साथ हुआ, झारखंड के साथ भी हो सकता है

श्री केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने (मोदी सरकार ने) कहा कि दिल्ली सरकारको हम काम नहीं करने देंगे.’ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों को जनतंत्र से बेदखल कर दिया गया. इसके खिलाप हम सबको मिलकर लड़ना होगा. केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के साथ जो हुआ है, कल झारखंड के साथ भी हो सकता है. अन्य राज्यों के साथ भी हो सकता है. इसलिए इस अध्यादेश का डटकर विरोध करना होगा.

केजरीवाल का दावा – सभी दलों का मिल रहा समर्थन

दिल्ली के सीएम ने दावा किया कि सभी पार्टियों का उन्हें समर्थन मिल रहा है. केजरीवाल ने यह भी कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि संसद से सड़क तक वे मोदी सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई को अपना समर्थन देंगे.

गैर भाजपा शासित प्रदेशों पर प्रहार कर रही केंद्र सरकार

उधर, हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित प्रदेशों पर प्रहार कर रही है. वह इस विषय पर पार्टी में चर्चा करेंगे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन से भी चर्चा करेंगे कि आगे क्या कदम उठाना चाहिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर ने जो लोकतंत्र हमें दिया था, उसे बचाने के लिए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे. इसमें सभी लोगों की भूमिका सुनिश्चित करेंगे.

दिल्ली में झारखंड के भी लोग रहते हैं

श्री सोरेन ने कहा कि इस विषय पर सभी राज्यों के साथ चर्चा हो रही है. दिल्ली में झारखंड के भी लोग रहते हैं. बिहार के भी लोग हैं. यूपी, केरल, महाराष्ट्र के लोग हैं. समूचे देश के जनप्रतिनिधि दिल्ली में रहते हैं. ऐसे निर्णय से आने वाले समय में पूरे देश पर असर डालेगा.

Also Read: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से ऐसी रही अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात, देखें तस्वीरें

लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बची रहें : हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि केजरीवाल जी पर जो चीजें थोपने का प्रयास हो रहा है, उस पर राजनीतिक तौर पर भी और कानूनी तौर पर भी लड़ाई लड़ी जाये. इस विषय पर अरविंद केजरीवाल ने जो कदम बढ़ाया है, मैं चाहूंगा कि वे अपनी मुहिम में सफल हों, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बची रहें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola