ePaper

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल निष्पादित

Updated at : 24 Jun 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल निष्पादित

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. रथयात्रा मेला के लिए दायर जनहित याचिका पर सरकार द्वारा मेला लगाने के निर्णय के आलोक में पीआईएल निष्पादित कर दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. रथयात्रा मेला के लिए दायर जनहित याचिका पर सरकार द्वारा मेला लगाने के निर्णय के आलोक में पीआईएल निष्पादित कर दिया गया. पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आग्रह किया था. अदालत ने अधिवक्ता धीरज कुमार के आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित की थी.

रथ मेला आयोजन पर रोक का आदेश निरस्त करने की मांग की थी

प्रार्थी एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने जनहित याचिका के जरिए मांग की थी कि पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर ओडिशा सरकार ने रांची जिला प्रशासन की तरह कोई आदेश जारी नहीं किया है. वहां की रथयात्रा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं, जबकि रांची जिला प्रशासन ने रथ मेला के आयोजन पर रोक लगा दी है. रथयात्रा में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है. ऐसे में इस आदेश को निरस्त किया जाए. राज्य सरकार द्वारा मेला लगाने के निर्णय के आलोक में हाईकोर्ट ने पीआईएल निष्पादित कर दिया गया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची हिंसा मामले में अब 8 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

रांची डीसी ने मेला लगाने पर रोक का दिया था निर्देश

आगामी एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा है. रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में इस बार भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार रथयात्रा निकलेगी, लेकिन इस दौरान मेला और दुकान नहीं लगेगी. रांची के डीसी छवि रंजन ने जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पिछले दिनों ये आदेश जारी किया था. डीसी ने कहा था कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन में किसी प्रकार के मेले की अनुमति नहीं है. इसलिए इस बार भी रथयात्रा के दौरान ना तो मेला लगेगा और ना ही किसी प्रकार की दुकानें लगेंगी. केवल सीमित संख्या में लोग रथयात्रा में शामिल होंगे. राज्य सरकार के मेला लगाने के निर्णय के आलोक में हाईकोर्ट में इस पीआईएल को निष्पादित कर दिया गया.

Also Read: Jharkhand News: दूल्हा एक, दुल्हन दो, झारखंड में कैसे एक प्रेमी को आखिरकार प्रेमिका से ही करनी पड़ी शादी

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Jharkhand News: Byju’s T20 क्रिकेट में धनबाद डायनमोज और बोकारो ब्लास्टर जीते

रिपोर्ट : सतीश कुमार, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola