ePaper

महुआ मोईत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकपाल ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, निशिकांत दुबे का ट्वीट

Updated at : 08 Nov 2023 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ मोईत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकपाल ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, निशिकांत दुबे का ट्वीट

डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बुधवार (आठ नवंबर) को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- लोकपाल ने आज मेरे कंप्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच के आदेश दिए.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं. लोकपाल ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बुधवार (आठ नवंबर) को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- लोकपाल ने आज मेरे कंप्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच के आदेश दिए. कैश फॉर क्वेरी मामले में गोड्डा के सांसद ने लोकपला में महुआ मोईत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. डॉ दुबे के मुताबिक, उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोकपाल ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का आरोप है कि गौतम अदाणी की छवि खराब करने के लिए महुआ मोईत्रा ने जान-बूझकर ऐसे-ऐसे सवाल पूछे, जिसकी वजह से विवाद खड़ा हुआ. बता दें कि डॉ दुबे का दावा है कि उद्योगपति हीरानंदानी के पास महुआ मोईत्रा का लॉग-इन आईडी भी था. इसलिए ऐसा यह शक बढ़ गया है कि सवाल भी हीरानंदानी की ओर से ही लिखे जा रहे थे, जिसका जवाब महुआ मोईत्रा संसद में मांगतीं थीं.

एथिक्स कमेटी की कार्रवाई की भी लटकी तलवार

दूसरी तरफ, महुआ मोईत्रा पर एथिक्स कमेटी की कार्रवाई की भी तलवार लटकी हुई है. कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 2005 के एक फैसले की नजीर दी जा सकती है. उस समय सवाल पूछने के बदले में पैसे लेने के आरोपी 11 सांसदों को निलंबित कर दिया गया. निलंबित किए गए सांसदों ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन शीर्ष अदालत ने भी इन्हें राहत देने से इंकार कर दिया. वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को अयोग्य ठहराने के फैसले को बरकरार रखा. बता दें कि दो नवंबर 2023 को एथिक्स कमेटी ने महुआ मोईत्रा से कई सवाल-जवाब किए थे. इस पर महुआ ने आपत्ति जताई थी.

Also Read: West Bengal : लोकसभा समिति महुआ मोइत्रा के खिलाफ कर सकती है बड़ी कार्रवाई, कल बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

महुआ ने कहा था- मेरा चीरहरण हुआ

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने एथिक्स कमेटी की बैठक से बाहर आने के बाद कहा था कि उनसे बेहद व्यक्तिगत सवाल पूछे गए. बाद में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा, जिसमें कहा कि एथिक्स कमेटी की बैठक में उनके साथ ‘अनैतिक, अशोभनीय और पूर्वाग्रहपूर्ण’ व्यवहार हुआ. उनका चीरहरण किया गया. महुआ मोईत्रा ने कहा कि एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने ‘अशोभनीय व्यक्तिगत प्रश्न’ पूछे. हालांकि, विनोद कुमार सोनकर और अन्य बीजेपी सदस्यों ने महुआ के आरोपों को गलत करार दिया. साथ ही कहा कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने आरोपों से महुआ को बचाने के लिए ऐसा माहौल बना दिया.

Also Read: महुआ मोइत्रा से अगर पुरुष मित्र के बारे में सवाल पूछे गए, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा : निशिकांत दुबे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola