ePaper

Liquor Scam: झारखंड में 32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर पर भी रेड

Updated at : 23 Aug 2023 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Liquor Scam: झारखंड में 32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर पर भी रेड

झारखंड में ईडी एक्शन जोर शोर से चल रही है. इस बार मामला शराब घोटाला का है. राज्यभर के 32 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है. राज्य के बड़े शराब कारोबारियों के साथ-साथ वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी है.

विज्ञापन

रांची, शकील अख्तर/संजीव झा/ संजीत मंडल/आनंद जायसवाल : झारखंड में ईडी ने एक बार फिर दबिश शुरू कर दी है. सुबह से रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित राज्यभर में 32 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. इस बीच सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा पड़ा है. मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर भी फोर्स तैनात हैं. रामेश्ववर उरांव के घर के बाहर अभी गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है.

दुमका में 5 ठिकानों पर छापेमारी

बता दें की ईडी ने शराब घोटाला मामले में यह रेड की है. इसी बाच झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी आज, बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है. योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल व कुम्हार पाड़ा में रहने वाले उसके सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर समेत पांच ठिकानों पर ईडी ने रेड की है. सभी जगहों पर इडी की टीम 7.00 से 8.30 बजे के करीब पहुंची है.

धनबाद में दो जगह ईडी की रेड

धनबाद में दो स्थानों पर ईडी की छापामारी कर रही है. ईडी की टीम ग्रेवल कॉलोनी बेकारबांध में संतोष मंडल और एक अन्य के यहां पहुंच कर तलाशी कर रही है. दोनों व्यक्ति योगेंद्र तिवारी से जुड़े हैं.

undefined

देवघर में कांग्रेस नेता के घर छापेमारी

देवघर में भी योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. देवघर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और पंडित बीएन झा पथ स्थित अभिषेक आनंद झा के आवास पर भी ईडी की रेड चल रही है.

undefined

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक के यहां छापा

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर भी ईडी का छापा पड़ा है. तीन इनोवा समेत चार वाहन में ईडी की टीम वहां पहुंची है. निर्भय शाहाबादी के भतीजे नीरज कुमार शाहाबादी शराब का कारोबार करते हैं. उनसे पूछताछ हो सकती है.

Also Read: शराब घोटाला: केंद्रीय एजेंसियों को झारखंड में भी शराब कारोबार में बड़े घोटाले की है आशंका
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola