ePaper

झारखंड में छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, किस शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 29 Oct 2022 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, किस शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें लिस्ट

Chhath Puja 2022 Weather Report: राजधानी रांची में छठ के दो दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दोनों दिनों में रांची में भी सुबह में कोहरा छाये रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2022 Weather Report: झारखंड में छठ महापर्व की वजह से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है. खरना (Chhath Puja 2022 Kharna) के अगले दिन छठव्रती 30 अक्टूबर को शाम में भगवान भास्कर को अर्घ्य (Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya) देंगे. 31 अक्टूबर को सुबह-सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जायेगा. इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि छठ के दिन मौसम कैसा रहेगा. 30 अक्टूबर को सूर्यास्त कब होगा, 31 अक्टूबर को सूर्योदय कब होगा.

छठ पूजा 2022 के दिन झारखंड में छाया रहेगा कोहरा

रांची स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand Weather News) में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में कल यानी 30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त का समय 5 बजकर 12 मिनट बताया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature in Jharkhand) चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature in Jharkhand) खूंटी का रहा.

Also Read: Chhath Puja 2022: झारखंड में कब दिया जायेगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त झारखंड की सबसे सर्द जगह खूंटी

चाईबासा का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा, जो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड राज्य में सबसे कम रहा. प्रदेश के किसी भी हिस्से में इस दौरान बारिश नहीं हुई. डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि रांची में तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. बोकारो में 3.7 डिग्री, चाईबासा में 1.8 डिग्री और जमशेदपुर में 1.3 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

undefined
रांची का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, रांची का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में 17.4 डिग्री, डालटेनगंज में 13.2 डिग्री, बोकारो में 15.1 डिग्री, चाईबासा में 16.2 डिग्री, देवघर में 15.4 डिग्री, गिरिडीह में 15.8 डिग्री, खूंटी में 11.2 डिग्री और सिमडेगा में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच प्रदेश के सभी हिस्सों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

छठ के दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर को झारखंड का अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. राजधानी रांची में छठ के दो दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दोनों दिनों में रांची में भी सुबह में कोहरा छाये रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.

https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola