Weather News: झारखंड में अगले 3 दिनों तक छाये रहेंगे बादल, जानें आपके जिले में लू की क्या है स्थिति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2022 5:11 PM
jharkhand weather news: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सोमवार से ही आसमान में आंशिक बादल छाये रहे. यह सिलसिला अगले दो-तीन तक जारी रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में फिलहाल लू नहीं चलने की संभावना जतायी है.
Jharkhand Weather News: पूरवइया और पछिया हवा के मिलन से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अगले दो-तीनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. वहीं, गर्मी तो रहेगी, लेकिन लू चलने की संभावना नहीं के बराबर रहेगी. मौसम विभाग ने बादल छाये रहने और फिर 25 मार्च से राज्य में मौसम साफ रहन की संभावना जतायी है.
अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. वहीं, शेष भागों में मौसम शुष्क रहा है. कहा कि राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, सबसे अधिक बारिश 2.4 मिलीमीटर डालटनगंज में दर्ज की गयी है.
आंशिक बादल छाये रहेंगे
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, फिलहाल मौसम तो शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. यह स्थिति 25 मार्च, 2022 तक रहेगी. इस दौरान आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद 26 मार्च से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और अासमान मुख्यत: साफ रहेगा.
Also Read: Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, रहें सतर्क
लू चलने की संभावना नहीं
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम तापमान बोकारो थर्मल में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग यानी पलामू, चतरा, गढ़वा जिलों में लू की स्थिति देखी गयी. मौसम विभाग ने अब लू चलने की संभावना से इनकार किया है. कहा कि मौसम गर्म तो रहेगा, लेकिन उष्ण लहर यानी लू नहीं चलेगी. इसके बावजूद लोग घर से बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरतें.
इन क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति
क्षेत्र : अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) : न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची : 36 : 23.6
जमशेदपुर : 38.6 : 23.8
डालटनगंज : 40.2 : 23.5
बोकारो-थर्मल : 36.5 : 22.1
चाईबासा : 38.4 : 23.2
देवघर : 40.2 : 22.6
गोड्डा : 40.9 : 23.5
साहिबगंज : 37 : 23.4
गढ़वा : 39.3 : 22.9
गिरिडीह : 38.8 : 22.9
(21 मार्च, 2022 की स्थिति)
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










