ePaper

झारखंड: शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

Updated at : 06 Jun 2023 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वय समिति गठित की गयी है. इसके 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है. राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा प्राप्त है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को होगी. शिबू सोरेन इसके अध्यक्ष हैं. इनकी अध्यक्षता में रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक का समय 11 बजे निर्धारित किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से ये जानकारी दी गयी है.

झारखंड राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं शिबू सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वय समिति गठित की गयी है. इसके 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है. शिबू सोरेन को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सरफराज अहमद, फागु बेसरा, विनोद पांडेय व योगेंद्र महतो को सदस्य बनाया गया है. इस समिति में हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि बंधु तिर्की को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

Also Read: झारखंड: पर्यटकों को त्रिकूट पहाड़ व सर्वाधाम पहुंचना होगा आसान, त्रिकूट व सर्वाधाम हॉल्ट को मिली स्वीकृति

इन्हें मिला है मंत्री का दर्जा

राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा प्राप्त है. इन्हें मंत्री को मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिल रही हैं. इनका कार्यकाल तीन वर्षों का है. राज्य में विकास की संभावनाएं तलाशने और जन-आकांक्षा के अनुरूप राज्य की विकास योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है, लेकिन लंबे वक्त से कोई बैठक नहीं की गयी है.

Also Read: सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा: घर-घर जाकर सहिया 0-5 वर्ष के बच्चों को दे रहीं ओआरएस व विटामिन ए की खुराक

तीन साल है समन्वय समिति का कार्यकाल

झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा.

समय-समय पर झारखंड राज्य समन्वय समिति राज्य सरकार को परामर्श देगी.

झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यालय समिति के अध्यक्ष के आवास में ही होगा.

हर महीने झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक होगी.

झारखंड सरकार समिति को सचिवालीय सहायता उपलब्ध करवायेगी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola