झारखंड राज्यसभा चुनाव : CM हेमंत सोरेन ने की JMM कैंडिडेट की घोषणा, महुआ माजी को बनाया उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha elections: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महुआ माजी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. सीएम हेमंत सोरेन ने आज इसकी घोषणा कर दी. बीजेपी से आदित्य साहू को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. 10 जून को दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha elections: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी. महुआ माजी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो के राज्यसभा कैंडिडेट की घोषणा कर दी. इससे पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी. आदित्य साहू बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी हैं. आपको बता दें कि झारखंड में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव 10 जून को होना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महुआ माजी झामुमो की राज्यसभा कैंडिडेट

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महुआ माजी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. सीएम हेमंत सोरेन ने आज इसकी घोषणा कर दी. बीजेपी से आदित्य साहू को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले झामुमो विधायक दल की बैठक रांची में हुई थी. इसके बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) हर हाल में अपना प्रत्याशी उतारेगा. सोनिया गांधी से सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जायेगी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: झामुमो ने महुआ माजी को राज्यसभा के लिए बनाया प्रत्याशी

सीएम हेमंत सोरेन ने किया प्रत्याशी का ऐलान

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी पार्टी झारखंड राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार देगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने मिलकर यह निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर रांची लौटने के बाद आज सीएम हेमंत सोरेन ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी. आपको बता दें कि झारखंड बीजेपी के पास 26 विधायक हैं. सत्ता पक्ष के झामुमो के पास 30 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है.

Also Read: Mandar Assembly Byelection: रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 6 जून तक होगा नामांकन

10 जून को राज्यसभा के लिए वोटिंग

आपको बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई को निर्धारित की गयी है. 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच जायेगी. 3 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. 10 जून को मतदान होना है. महेश पोद्दार व मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल सांसद के रूप में 7 जुलाई को खत्म हो रहा है.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola