झारखंड की हेमंत सरकार गिराने की साजिश रचने के तीनों आरोपियों को जमानत, एसीबी की अदालत से मिली बेल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए साजिश रचने के आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं किया था. इसका लाभ इन आरोपियों को मिला. एसीबी की अदालत ने इन्हें आज जमानत दे दी.

विज्ञापन

Jharkhand News : रांची न्यूज : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किये गये तीनों साजिशकर्ताओं (निवारण महतो, अभिषेक दुबे व सुनील कुमार सिंह) को आज शनिवार को रांची की अदालत से जमानत मिल गयी. एसीबी की विशेष न्यायालय ने तीनों आरोपियों की जमानत पर सुनवाई के बाद इन्हें जमानत दे दी. जानकारी के अनुसार एसीबी की अदालत में समय से चार्जशीट दाखिल नहीं किये जाने का लाभ इन आरोपियों को मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए साजिश रचने के आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं किया था. इसका लाभ इन आरोपियों को मिला. इसके बाद निवारण महतो, अभिषेक दुबे व सुनील कुमार सिंह की ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गयी. सुनवाई के बाद एसीबी की अदालत ने इन्हें आज जमानत दे दी.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने केंद्र से मांगा जवाब

आपको बता दें कि पिछले दिनों विधायकों के खरीद फरोख्त (horse-trading of legislators) कर हेमंत सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह ने रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी के आलोक में कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola