Jharkhand: रांची में इनकम टैक्स की रेड, कारोबारी बाबूलाल प्रेम कुमार समेत 12 ठिकानों पर आयकर की छापामारी
Jharkhand News: रांची में आज गुरुवार को सुबह 6 बजे से ही कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर की छापामारी हो रही है. बताया जा रहा है कि कारोबारी बाबूलाल प्रेमकुमार में आयकर विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है. रांची के कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर और कांके रोड स्थित आवास पर छापामारी चल रही है.
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आयकर की छापामारी हो रही है. कारोबारी बाबूलाल प्रेमकुमार व प्रेमसंस मोटर्स के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की ओर से रेड की जा रही है. रांची में कुल 12 जगहों पर आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से इनकम टैक्स की रेड जारी है. रेड में पटना, बनारस, जमशेदपुर एवं धनबाद की टीम शामिल हैं. करीब 40 गाड़ी से आयकर विभाग के अधिकारी छापमारी के लिए रांची पहुंचे.
आपके शहर में
बाबूलाल प्रेमकुमार के 5 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
रांची में आज गुरुवार को सुबह 6 बजे से ही कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर की छापामारी हो रही है. बताया जा रहा है कि बाबूलाल प्रेमकुमार में आयकर विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है. रांची के कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर्स और कांके रोड स्थित आवास पर छापामारी चल रही है. बाबूलाल प्रेम कुमार के कुल 5 जगहों पर इनकम टैक्स द्वारा रेड की जा रही है.
रांची में आज 12 जगहों पर इनकम टैक्स की रेड
रांची में आज कुल 12 जगहों पर आयकर विभाग की छापामारी जारी है. बताया जा रहा है कि बाबूलाल प्रेम कुमार के 5 ठिकाने समेत कुल 12 जगहों पर इनकम टैक्स की रेड हो रही है. सुबह 6 बजे से रेड जारी है. रेड में पटना, बनारस, जमशेदपुर, धनबाद की टीम शामिल हैं. करीब 40 गाड़ी से आयकर विभाग के अधिकारी छापमारी के लिए रांची पहुंचे.
रिपोर्ट : राजेश कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए