Jharkhand Govt Anniversary: हेमंत सरकार का बड़ा एलान - गरीबों को पेट्रोल पर 25 रुपये की छूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2021 3:33 PM
Jharkhand Govt 2nd Anniversary: झारखंड सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य के गरीबों को पेट्रोल में 25 रुपये की छूट मिलेगी. यह सुविधा आगामी 26 जनवरी, 2022 से मिलेगी. इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की सौगात राज्यवासियों को दी.
– 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित. नियुक्ति प्रक्रिया में आ रही कठिनाई को खत्म कर उसे नियुक्ति देना सरकार की प्राथमिकता.
– सरकार का संकल्प हर क्षेत्र के लिए विकास करना है : राज्यपाल
– गरीबों को पेट्रोल और डीजल पर 25 रुपये की मिलेगी छूट, 26 जनवरी से होगी शुरुआत
– देश में महंगाई चरम पर है. महंगाई अब धरती पर नहीं चांद पर है. पहले लोग झोला भरकर राशन और सब्जी लाते थे, अब छोटी प्लास्टिक की थैली में ला रहे हैं. कोरोना में मारे गये परिवार वालों को सहायता राशि दे रहे हैं.
– झारखंड पहली सरकार है जो कोरोना संक्रमण से मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि दे रही है.
– राज्य में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड की शुरूआत होगी. इसके माध्यम से स्टूडेेंट्स को अब ऋण लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
– दो साल में करीब 30 योजनाओं को धरातल पर उतारे हैं.
– झारखंड में जल्द ओल्ड पेंशन की होगी शुरुआत
– आदिवासी बच्चों को विदेशों में पढ़ने के शत-प्रतशित स्कॉलरशिप देने का कमा कर रही है राज्य सरकार.
– शिक्षा की दिशा में विशेष पहल. प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी मिलेगी शिक्षा.
– वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ लोगों को नहीं मिलता था. हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि क्या हम गरीबों को पेंशन नहीं दे सकते. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला. सरकार सभी को पेंशन देगी. अब बुढ़े- बुजुर्ग और दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान बिखरी है.
– सरकार हर समस्या का समाधान चाहती है. राज्य आगे बढ़े यह हम सभी की जिम्मेदारी है. धरना- प्रदर्शन से राज्य का विकास नहीं होगा. पहले की सरकार ने ढेर सारा कर्ज ले लिया जिसे चुकाने में भी राज्य सरकार की हालत खराब है. राज्य अपनी क्षमताओं के आधार पर आगे बढ़ी है. इस राज्य की क्षमता ऐसी है कि अच्छा प्रबंधन हो, तो आगे बढ़ेगा. हमारे विरोधी हमें महिला विरोधी बुलाते हैं. कहते हैं कि हमने महिला के नाम से रजिस्ट्री की योजना बंद कर दी. यह योजना गरीबों के लिए नहीं था. कौन सी गरीब महिला 50 लाख का फ्लैट खरीद सकती है. ऐसे गरीब है जिन्हें दो वक्त की रोटी नहीं है. दवा के लिए पैसे नहीं है, लेकिन आज पेंशन और धोती-साड़ी योजना के माध्यम से मदद मिल रहा है. साल में दो बार तन ढ़कने के लिए पैसा दे रही है.

सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में जिला स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन. मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा समेत अन्य कार्यक्रम में मौजूद हैं. हालांकि, बीजेपी के सांसद और विधायक इस कार्यक्रम से दूरी बनाये रखें.
ग्रामीण विकास ने राज्य की 14,500 महिलाओं को स्वावलंबी बनाया.

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीम आलम राज्यवासियों को कर रहे हैं संबोधित.

रांची के मोराबादी मैदान में कार्यक्रम शुरू हो गया है, सीएम हेमंत ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. आज मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे व कई लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे. इस मौके पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन भी मौजूद हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची में कांटाटोली फ्लाई ओवर के निर्माण का शिलान्यास करेंगे. यह फ्लाई ओवर शांति नगर कोकर से योगदा सत्संग आश्रम तक बनेगा. इसकी लागत 224. 94 करोड़ रुपये की है. सीएम 113 करोड़ की लागत से रांची में ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास भी करेंगे. सीएम 28 प्रखंड भवनों के निर्माण, 108 ग्रामीण सड़कों, 71 पुल योजनाओं, हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजनाओं और 102 पथों का शिलान्यास भी करेंगे.
सीएम हेमंत सोरेन आज कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार के स्थापना दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है. इस दिन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलस्तरीय आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. इस दिन यह अभियान विधिवत समाप्त हो जायेगा.
हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर 29 दिसंबर को कृषि विभाग के समेति भवन का उद्घाटन किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, समेति भवन का निर्माण कांके रोड स्थित कृषि भवन में किया गया है.
उद्घाटन समारोह के दौरान कृषि विभाग की कृषक पाठशाला सह बिरसा गांव योजना की शुरुआत की जायेगी. इस मौके पर किसान कॉल सेंटर और ग्रिवांस रिड्रेशल सेल की शुरुआत भी होगी.
राज्य के सबसे बड़े ग्रिड की सौगात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर देंगे. इस दिन 400/220 केवी पतरातू ग्रिड का उदघाटन करेंगे. इस ग्रिड की क्षमता 630 मेगावाट की है. साथ ही इससे संबंधित 400 केवी बेड़ो-पतरातू ट्रांसमिशन लाइन का भी उदघाटन होगा.
सीएम इसके अलावा रातू ग्रिड और 220 केवी पतरातू-रातू संचरण लाइन का भी उदघाटन करेंगे. पतरातू ग्रिड झारखंड का पहला राष्ट्रीय स्तर का 400 केवी क्षमता का ग्रिड है. रातू सबस्टेशन परियोजना की लागत 106.85 करोड़ है, वहीं पतरातू ग्रिड की लागत 79.63 करोड़ की है.
सीएम हेमंत सोरेन ने कल तैयारियों का जायजा लिया. कार्यक्रम स्थल में लगभग पांच हजार लोगों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इस समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से लाभुक एवं आगंतुक उपस्थित होंगे. राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले एलइडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े रहेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी वर्षगांठ 29 दिसंबर को है. मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान (रांची) में होगा. इस दिन सीएम 12558 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 3195 करोड़ रुपये की योजना का उदघाटन करेंगे. साथ ही 1493.38 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










