झारखंड का 23वां स्थापना दिवस आज, करोड़ों की सौगात देगी हेमंत सोरेन सरकार, 18 हजार से अधिक को ऑफर लेटर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 15 Nov 2023 5:30 AM
झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे. झारखंड के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.
रांची: झारखंड के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. इस समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा. समारोह अपराह्न दो बजे से शुरू होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा. आपको बता दें कि मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने मोरहाबादी मैदान पहुंचे और निरीक्षण के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
नई योजनाएं और पॉलिसी होंगी लॉन्च
झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे. लॉन्च होने वाली पॉलिसी में झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023, झारखंड MSME प्रमोशन पॉलिसी- 2023, झारखंड निर्यात पॉलिसी-2023 और झारखंड आईटी, डाटा सेंटर एवं बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी-2023 शामिल हैं. अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जाएगी.
किशोरियों और खिलाड़ियों को सम्मान, हुनरमंद को ऑफर लेटर
झारखंड स्थापना दिवस पर सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जाएगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग 02 करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा. कार्यक्रम स्थल में श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 18,034 हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सौंपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










